सावन में इन 3 राशि के जातकों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा
सावन में 3 शुभ योग बन रहे हैं जिससे 5 राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। इन बेहद शुभ योग से जातक अनेक अनेक लाभ पा सकेंगे। आइए जानें ये 5 राशियां कौन सी हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
किन 5 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की असीम कृपा (सौ.सोशल मीडिया)
देवाधिदेव महादेव को समर्पित सावन का पावन महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहा है। यह महीना शिवभक्तों के लिए शिव परिवार की आराधना और कृपा प्राप्ति के लिए शुभ समय होता है। ज्योतिषयों के अनुसार, सावन माह के दौरान खासकर सोमवार के दिन व्रत और पूजन करने से भोलेनाथ अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते है।
आपको बता दें, इस साल सावन में कुल चार सोमवार आएंगे, जो बहुत ही शुभ माने जा रहे हैं। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार इस बार सावन में 5 राशियों के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां और क्या होगा इनका लाभ।
किन 5 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की असीम कृपा :
-
वृषभ राशि
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, इस साल वृषभ राशि वालों के लिए ये सावन धन लाभ और करियर में उन्नति का संकेत लेकर आएगा। बता दें, नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और व्यापारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। भोलेनाथ की उपासना से पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
-
वृश्चिक राशि
अगर बात वृश्चिक राशि वालों की करें तो, इस साल वृश्चिक राशि वालों जातक को सावन में भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले भी सुलझ सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
-
मीन राशि
इस साल 2025 मीन राशि के लिए यह सावन आत्मिक उन्नति और अध्यात्म से जुड़ाव का समय रहेगा। संतान सुख, शिक्षा और धन की दृष्टि से समय शुभ रहेगा। सोमवार व्रत और रुद्राभिषेक करने से जीवन में शांति और समृद्धि आएगी।
विवाह में आ रही अडचनें हो जाएंगी दूर, सावन में रखें मंगला गौरी व्रत
-
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय नई योजनाओं के लिए श्रेष्ठ रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। शिवजी की उपासना से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और सभी अड़चनें दूर होंगी।
-
कर्क राशि
इस साल का सावन माह कर्क राशि के लिए बेहतर रहने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़ी प्रोब्लेम्स दूर होगी और मानसिक शांति मिलेगीहै। जो लोग स्वास्थ्य को लेकर किसी तनाव या रोग से जूझ रहे हैं, उन्हें राहत मिलेगी। सावन के सोमवार को व्रत करने से विवाह और प्रेम संबंधों में शुभ संकेत मिलेंगे।
