- Hindi News »
- Religion »
- List Of Fasts And Festivals Of February 2025
विनायक चतुर्थी, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि के साथ फरवरी में पड़ने वाले विशेष तीज त्योहारों की सही तिथि नोट करे लें
आपको बता दें कि, फरवरी माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार रखे जाएंगे, जिनका अपना एक विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, इस महीने में बसंत पंचमी, जया एकादशी और महाशिवरात्रि जैसे बड़े और महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।
- Written By: सीमा कुमारी

फरवरी 2025 व्रत-त्योहार सूची, (सौ.सोशल मीडिया)
February Vrat Tyohar 2025: जल्द ही फरवरी का महीना शुरू होने वाला है। धार्मिक दृष्टि से फरवरी माह को बहुत ही खास माना जाता है, क्योंकि फरवरी के महीने में फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। आपको बता दें कि फरवरी माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार रखे जाएंगे, जिनका अपना एक विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस महीने में बसंत पंचमी, जया एकादशी और महाशिवरात्रि जैसे बड़े और महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। आइए जानते हैं फरवरी 2025 के व्रत-त्योहारों की सूची।
फरवरी 2025 व्रत-त्योहार सूची :
1 फरवरी 2025, शनिवार – विनायक चतुर्थी
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम: अनसिंग में हजरत मोहम्मद हनीफ मस्तान सैलानी सरकार का 11वां उर्स संपन्न, हजारों जायरीनों ने मांगी दुआएं
ईद-उल-फितर: मुंबई की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने अदा की नमाज, अबू आजमी ने दिया भाईचारे का संदेश
Eid Ul Fitr 2026: देशभर में आज मनाई जा रही ईद, कितना दिया जाता है जकात और फितरा?
नासिक: रंगपंचमी को ‘राज्य महोत्सव’ बनाने की मांग तेज, विधायक देवयानी ने CM Fadnavis को सौंपा ज्ञापन
यह दिन भगवान गणेश की उपासना के लिए समर्पित है। इस दिन व्रत रखने से सभी विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि मिलती है।
2 फरवरी 2025, रविवार – बसंत पंचमी
इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता सरस्वती विद्या, ज्ञान और कला की देवी हैं और उनकी उपासना से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
4 फरवरी 2025, मंगलवार – नर्मदा जयंती
यह नर्मदा नदी की उत्पत्ति का पावन दिन है। इस दिन नर्मदा नदी में स्नान और पूजा का विशेष महत्व है।
8 फरवरी 2025, शनिवार – जया एकादशी
जया एकादशी व्रत पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष उपासना की जाती है।
9 फरवरी 2025, रविवार – प्रदोष व्रत
इस दिन भगवान शिव की उपासना का विधान है। मान्यता है इस दिन व्रत का पालन करने से जीवन में सुख-शांति और आरोग्यता प्राप्त होती है।
12 फरवरी 2025, बुधवार – माघ पूर्णिमा, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती
माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ संक्रांति के दिन सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश का दिन है। इसे आध्यात्मिक ऊर्जा का दिन माना जाता है। इसके साथ गुरु रविदास जयंती, संत रविदास जी की जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।
13 फरवरी 2025, गुरुवार – फाल्गुन माह शुरू
इस दिन से फाल्गुन मास आरंभ होता है। यह महीना पूजा-पाठ और स्नान-दान के लिए विशेष महत्व रखता है।
16 फरवरी 2025, रविवार – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
यह दिन भगवान गणेश की उपासना के लिए समर्पित दिन है। इस विशेष दिन पर चंद्र दर्शन और भगवान गणेश की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
20 फरवरी 2025, गुरुवार – शबरी जयंती
भगवान श्री राम की भक्त शबरी की भक्ति में लीन माता शबरी की श्री राम से भेंट हुई थी। इस दिन को श्रद्धा और सेवा का प्रतीक माना जाता है।
21 फरवरी 2025, शुक्रवार – जानकी जयंती
जानकी जयंती पर्व माता सीता की उपासना का दिन है। इस विशेष दिन पर देवी सीता की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।
24 फरवरी 2025, सोमवार – विजया एकादशी
यह एकादशी विजय प्राप्ति और पापों से मुक्ति के लिए है। भगवान विष्णु की आराधना का यह विशेष दिन है।
25 फरवरी 2025, मंगलवार – प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित है। मान्यता है कि इस विशेष दिन पर व्रत का पालन करने से व्यक्ति को आरोग्यता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
26 फरवरी 2025, बुधवार – महाशिवरात्रि
सनातन धर्म में महाशिवरात्रि व्रत का विशेष महत्व है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती विवाह के परिणय सूत्र में बंधे थे। मान्यता है कि इस विशेष दिन पर पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि का लाभ प्राप्त होता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
27 फरवरी 2025, गुरुवार – फाल्गुन अमावस्या
प्रत्येक मास में पड़ने वाली अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन पर पितरों का तर्पण और दान करने से लाभ प्राप्त होता है।
List of fasts and festivals of february 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMFrench Open: स्वियातेक का धमाकेदार आगाज, जोन्स को सीधे सेटों में मात देकर दूसरे राउंड में मारी एंट्री
May 25, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














