तुला राशि के जातक कर लें ये उपाय, जीवन की अड़चनें होंगी दूर, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली
Astro Tips: अगर आप तुला राशि के जातक है और लंबे समय से पैसों की तंगी से लेकर गृह क्लेश से परेशान है तो यहां बताई गई 5 ऐसे उपायों को अपनाकर आप कुछ दिनों में धनवान बन सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
तुला राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Astro Tips For Money Remedies: हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बड़ा महत्व है। अगर बात ज्योतिषशास्त्र की करें, तो ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों और 9 ग्रहों का वर्णन है। सभी 12 राशियां इन 9 ग्रहों द्वारा संचालित होती है। अगर तुला राशि की बात करें तो तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। राशिचक्र में इस राशि का स्थान सातवां हैं। इस राशि के जातक मनमौजी स्वभाव होते हैं। सभी के साथ व्यवहार बनाकर चलते हैं।
ये योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। परंतु दूसरों को हानि न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखते हैं। कोई भी कार्य स्वयं के विवेक से करना पसंद करते हैं। ये लोग न्यायप्रिय होते हैं। झूठ इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है।
दूसरों की भलाई करने के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार होते हैं। इस राशि की स्त्री को पति तथा पुरुष को पत्नी भाग्यशाली मिलती है। आइए जानते हैं तुला राशि के जातकों के लिए ज्योतिषीय उपाय।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
अगर आप तुला राशि के हैं जातक तो करें ये ज्योतिषीय उपाय :
सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय
ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप तुला राशि के जातक हैं और जीवन में सुख-समृद्धि चाहते है तो रोज़ाना मां लक्ष्मी जी के समक्ष देसी घी का दीपक जलाये। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। इसके अलावा बुधवार के दिन अपने घर मनी प्लांट का पौधा लगाने से आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।
दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए करें ये उपाय
यदि आप शादीशुदा हैं और आपके दांपत्य जीवन में तनाव की समस्या बनी हुी है तो आपको मंगलवार के दिन लाल वस्त्र में जटायुक्त नारियल बांधकर बहते हुए जल में उसे प्रभावित करें। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी।
शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए करें यह उपाय
ज्योतिष बताते है कि तुला राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए चीटियों को रोजाना आंटा खिलाएं। शुक्रवार के दिन अपने शरीर पर कोई गुलाबी रंग का वस्त्र पहनें तथा इत्र लगाएं। ये उपाय आपको शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी दिलाएंगे।
कर्ज से मुक्ति के लिए करें ये उपाय
यदि आपका जीवन कर्ज के बोझ तले दबा है तो दीपावली की रात्रि में लक्ष्मी पूजन के समय कमल गट्टे की माला माता के चरणों में पूजा के दौरान रखें और पूजा के बाद उसे अपनी तिजोरी पर रख लें। ऐसा करने से जल्दी आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें- दिगंबर जैन आचार्य सुनील सागर ने दिया वसुधैव कुटुंबकम का संदेश, कहा-भारत का डीएनए एक, मान्यताएं अलग
तुला राशि के जातक धारण करें
तुला राशि के जातकों को रत्न में हीरा, जड़ी में अरंड मूल और रुद्राक्ष में छह मुद्राक्ष धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा और आपको इस ग्रह से संबंधित शुभ फल प्राप्त होंगे।
