- Hindi News »
- Religion »
- Let Us Know From Premananda Maharaja Which 4 Things Should Be Kept Secret
सफल जीवन के लिए प्रेमानंद जी महाराज की खास सलाह, इन 4 बातों को गुप्त रखिए
- Written By: सीमा कुमारी
Premanand Maharaj Advice: राधा रानी के परम भक्त प्रेमानंद जी महाराज जिंदगी के हर पहलू पर अपने विचार भक्तों के सामने रखते है। कहते है जीवन में सुख-चैन पाना है तो 4 चीजों को गुप्त रखना चाहिए।

कौन सी 4 चीजों को गुप्त रखना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Premanand Maharaj Keep Secret Four Things: प्रेमानंद महाराज एक प्रसिद्ध सनातन धर्म प्रचारक, भागवत कथा वाचक और आध्यात्मिक गुरु हैं जो अपने सरल, प्रभावशाली और भक्ति से परिपूर्ण प्रवचनों के लिए पूज्य हैं। प्रेमानंद महाराज इस बात पर बार-बार जोर देते हैं कि इंसान को अपनी कुछ बातों को पर्दे में रखना चाहिए, क्योंकि हर बात का प्रदर्शन यानी दिखावा हानि का कारण बन सकता है। उनका यह विचार विशेष रूप से भजन, भोजन, खजाना और यारी के संदर्भ में बहुत चर्चित है। आइए प्रेमानंद महाराजा से जानते हैं कौन सी 4 चीजों को गुप्त रखना चाहिए?
कौन सी 4 चीजों को गुप्त रखना चाहिए:
ईश्वर भक्ति व भजन को गुप्त रखें
प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि, ईश्वर भक्ति करना करना अच्छी बात है। यह इंसान की एक निजी अनुभूति है। भजन यानी भगवान का ध्यान, जाप, साधना- यह सब आत्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है, लेकिन अगर इसे बार-बार प्रदर्शित किया जाए, तो उसका प्रभाव क्षीण यानी कम हो सकता है।
उन्होंने कहा है, “ईष्ट प्रेम को छुपाना चाहिए, जितना छुपाएंगे उतना बढ़ेगा।” जब भक्ति दिखावे का माध्यम बन जाती है, तो उसका सार समाप्त हो जाता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Guruwar Vrat: गुरुवार का व्रत करते समय इन नियमों का रखें ख्याल, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूरा फल
गुरु प्रदोष व्रत की पूजा बिना इस कथा के मानी जाती है अधूरी, आप भी करें पाठ और पाएं शिव-पार्वती की कृपा
Bakrid 2026 Wishes: बकरीद पर अपनों को भेजें शायराना अंदाज में मुबारकबाद, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Jyestha Purnima 2026 : कब है ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा? नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर महत्व
खाने-पीने का प्रदर्शन न करें
महाराज जी कहते हैं कि, खाने-पीने का भी प्रदर्शन न करें। भोजन भी केवल पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि ऊर्जा का स्रोत है। भोजन करते समय ध्यान और एकांत आवश्यक है। अगर हर समय अपने खाने-पीने का प्रदर्शन करने से वह तामसिक वृत्ति को बढ़ाता है। शरीर की ऊर्जा और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें निजी रखी जाएं, तो वह अधिक लाभदायक होती हैं।
धन को गुप्त रखें
धन का दिखावा ईर्ष्या, लालच और संकट को निमंत्रण देता है। प्रेमानंद जी महाराज मानते हैं कि “अपनी चीजों को जितना प्रकाशित करेंगे, उतना क्षीण हो जाएगा।”
इसलिए धन, संपत्ति या अन्य संसाधनों का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। समाज में दिखावे की प्रवृत्ति बढ़ने से व्यक्ति मानसिक शांति खो बैठता है।
मित्रता को पर्दे में रखें
मित्रता एक पवित्र रिश्ता है, जिसमें विश्वास और अपनापन होता है। लेकिन अगर इसे बार-बार सार्वजनिक किया जाए तो उसमें दूसरों की नजर लग सकती है। कई बार, समाज में अनावश्यक हस्तक्षेप से रिश्ते प्रभावित होते हैं। इसलिए सच्चे मित्र और अपनी यारी को दिल में रखें, ना कि मंच पर।
ये भी पढ़ें –हताशा या निराशा से हैं घिरे, तो बस आजमाएं प्रेमानंद महाराज की ये सलाह, संवर जाएगी ज़िंदगी
गोपनीयता में है शक्ति
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं, “जितना ज्ञान, विज्ञान और अनुभव छुपाएंगे, उतना बढ़ेगा।” यह विचार आत्म-विकास की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण है।
किसी की दिनचर्या, साधना, योजना या निजी लक्ष्य जब तक निजी रहते हैं, तब तक वे अधिक प्रभावी होते हैं। लेकिन जैसे ही उनका प्रचार शुरू होता है, ध्यान बंटने लगता है और परिणामों में कमी आ जाती है।
Let us know from premananda maharaja which 4 things should be kept secret
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














