Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ललिता जयंती’ के दिन विधिवत पूजा से मानसिक तनाव से मिलेगी मुक्ति, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Lalita Jayanti Rituals: ललिता जयंती के पावन दिन माता ललिता की विधिवत पूजा करने से मानसिक तनाव, नकारात्मक विचार और मन की अशांति से मुक्ति मिलती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 01, 2026 | 05:00 AM

मां ललिता त्रिपुरा सुंदरी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Goddess Lalita Tripura Sundari 2026: आज 1 फरवरी 2026 को ‘ललिता जयंती’ मनाई जा रही है। यह जयंती मां ललिता त्रिपुरा सुंदरी के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। यह शुभ एवं पावन तिथि हिंदू श्रद्धालुओं में विशेष महत्व रखता हैं। पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल ‘ललिता जयंती’ मनाई जाती है।

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, मां ललिता की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि और शक्ति की प्राप्ति होती है। मां ललिता त्रिपुरा सुंदरी महाविद्याओं में तीसरी महाविद्या मानी जाती है। यदि साधक द्वारा ललिता जयंती के पूरे विधि- विधान के साथ मां ललिता की पूजा करते हैं तो उनके जीवन में सुख और शांति आती है।

साल 2026 में ललिता जयंती

ललिता जयंती हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष 2026 में पूर्णिमा तिथि की शुरुआत आज 1 फरवरी 2026 को सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर होगी, जबकि इसका समापन 2 फरवरी 2026 को सुबह 3 बजकर 38 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, इस वर्ष ललिता जयंती 1 फरवरी 2026, रविवार को मनाई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

पढ़ाई में नहीं टिक रहा है मन? द्विजप्रिय चतुर्थी के दिन कर लें ये उपाय, हो जाएगा चमत्कार!

Magh Purnima के दिन किस भगवान की पूजा से मिलेगा अक्षय पुण्य और कैसे बदलेगा भाग्य? जानिए

माघ पूर्णिमा के दिन करें कौड़ी के ये उपाय, माता लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न!

माघ पूर्णिमा को इस कथा की पाठ से मिलेगी श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा, बिल्कुल न भूलें

ललिता जयंती पूजा विधि

  • प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल को साफ करें।
  • लकड़ी की चौकी पर मां ललिता त्रिपुरसुंदरी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • देवी को लाल या गुलाबी वस्त्र, अक्षत, पुष्प और सुगंधित धूप अर्पित करें।
  • घी का दीपक जलाकर माता का ध्यान करें।
  • इसके बाद श्री ललिता सहस्रनाम स्तोत्र, ललिता त्रिशत नामावली या श्री सूक्त का पाठ करें।
  • माता को खीर, मिश्री, फल या मिठाई का भोग लगाएं।
  • अंत में आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।
  • पूजा के बाद प्रसाद सभी में वितरित करें।

यह भी पढ़ें:-कब है 2026 की फाल्गुन अमावस्या? किस मुहूर्त में पूजा करने से बनेंगे सुख-समृद्धि के योग? यहां जानिए

ललिता जयंती का आध्यात्मिक महत्व

ललिता जयंती का दिन मां ललिता त्रिपुरसुंदरी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माता की सच्चे मन से पूजा करने से कष्ट, भय और मानसिक तनाव दूर होते हैं।

मां ललिता को शक्ति, सौंदर्य और करुणा की देवी माना जाता है। उनकी कृपा से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह दिन विशेष रूप से इच्छा पूर्ति, वैवाहिक सुख और आध्यात्मिक उन्नति के लिए फलदायी माना गया है।

Lalita jayanti puja for mental peace auspicious muhurat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2026 | 05:00 AM

Topics:  

  • Religion
  • Sanatana Dharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.