मां ललिता त्रिपुरा सुंदरी (सौ.सोशल मीडिया)
Goddess Lalita Tripura Sundari 2026: मां ललिता त्रिपुरा सुंदरी के जन्मदिवस के रूप में ‘ललिता जयंती’ मनाई जाती है। यह शुभ एवं पावन तिथि हिंदू श्रद्धालुओं में विशेष महत्व रखता हैं। पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल ‘ललिता जयंती’ मनाई जाती है। इस साल ललिता जयंती 1 फरवरी 2026 को रविवार के दिन मनाई जाएगी।
धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, मां ललिता की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि और शक्ति की प्राप्ति होती है। मां ललिता त्रिपुरा सुंदरी महाविद्याओं में तीसरी महाविद्या मानी जाती है। यदि साधक द्वारा ललिता जयंती के पूरे विधि- विधान के साथ मां ललिता की पूजा करते हैं तो उनके जीवन में सुख और शांति आती है।
ललिता जयंती हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष 2026 में पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 फरवरी 2026 को सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर होगी, जबकि इसका समापन 2 फरवरी 2026 को सुबह 3 बजकर 38 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, इस वर्ष ललिता जयंती 1 फरवरी 2026, रविवार को मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-कब है 2026 की फाल्गुन अमावस्या? किस मुहूर्त में पूजा करने से बनेंगे सुख-समृद्धि के योग? यहां जानिए
ललिता जयंती का दिन मां ललिता त्रिपुरसुंदरी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माता की सच्चे मन से पूजा करने से कष्ट, भय और मानसिक तनाव दूर होते हैं।
मां ललिता को शक्ति, सौंदर्य और करुणा की देवी माना जाता है। उनकी कृपा से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह दिन विशेष रूप से इच्छा पूर्ति, वैवाहिक सुख और आध्यात्मिक उन्नति के लिए फलदायी माना गया है।