अगर घर परिवार में पसरा हुआ है क्लेश, झगड़ों से हैं परेशान, तो इन वास्तु उपायों से आ जाएगी खुशहाली
वास्तु शास्त्र में लड़ाई झगड़े से बचने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन से लड़ाई झगड़े धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है। आइए जानते हैं कि वह कौन से उपाय हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
वास्तु टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Vastu Tips For Home : व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व होता हैं। अगर वास्तु शास्त्र की मानें तो आपके घर में मौजूद कई परेशानियों का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। यदि आपके घर में बार-बार लड़ाई झगड़े होते हैं, घर के लोगों के बीच बनती नहीं है, तो इसके पीछे का कारण भी घर का गलत वास्तु हो सकता है।
ऐसी स्थिति में आपको वास्तु से जुड़े कुछ उपाय आजमाने चाहिए। वास्तु के कुछ आसान उपाय आपके पारिवारिक जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में अपने इस खबर में जानकारी देंगे।
घर के लड़ाई झगड़े दूर करने के वास्तु उपाय जानिए :
सम्बंधित ख़बरें
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Vastu Tips: घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले रखें? जानिए सप्ताह के 7 दिनों के शुभ उपाय
Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Photo Frame Vastu: इस दिशा में लगाएंगे फोटो फ्रेम तो घर में बढ़ेगा प्यार और खुशहाली, जानें वास्तु के नियम
भगवान बुद्ध की मूर्ति रखें
घर के लड़ाई झगड़े दूर करने के लिए घर पर भगवान बुद्ध की मूर्ति रखना शुभ होता हैं। भगवान बुद्ध शांति और सद्भाव का प्रतिनिधित्व करते हैं और यही एक कारण है कि बहुत से लोग इनकी मूर्ति को अपने घरों के भीतर रखते हैं।
आप अपने घर में शांति बनाए रखने के लिए बुद्ध भगवान की मूर्ति स्थापित करें। आप इसे अपनी बालकनी या लिविंग एरिया में रख सकते हैं।
सेंधा नमक का उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के लड़ाई झगड़े दूर करने के लिए घर पर सेंधा नमक रखना भी शुभ होता हैं। अगर घर के लोगों के बीच बनती नहीं है, लड़ाई-झगड़े रुकने का नाम नहीं लेते तो आपको सेंधा नमक का एक आसान उपाय आजमाना चाहिए।
आपको करने बस इतना है कि, अपने घर या कमरे के चारों कोनों में एक-एक टुकड़ा सेंधा नमक का रख देना है। इन नमक के टूकड़ों को हर एक सप्ताह के बाद बदलते रहें।
मुख्य द्वार की सफाई रखें
घर के लड़ाई झगड़े दूर करने के लिए घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा होना जरूरी है। मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखें और यहां टूटे-फूटे सामान या गंदगी न होने दें। मुख्य द्वार पर सुंदर तोरण या बंदनवार लगाएं और समय-समय पर इसकी सफाई करते रहें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के बीच विवाद कम होते हैं।
घर के ईशान कोण को रखें स्वच्छ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण, जो उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित होता है, घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का मुख्य स्रोत माना जाता है। इस दिशा में गंदगी या अव्यवस्था होने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे परिवार में कलह की संभावना बढ़ती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
इसलिए, ईशान कोण को हमेशा साफ-सुथरा रखें और यहां पूजा स्थल या भगवान की मूर्ति स्थापित करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।
