राहु, केतु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए दिवाली पर जलाएं इस तेल के इतने दीए
दिवाली पर आमतौर पर लोग घी या सरसों के तेल के दीपक जलाते हैं, लेकिन, आपको बता दें, अलसी के तेल यानी फ्लैक्स सीड ऑयल से दीपक जलाना शुभ माना जाता है। अलसी का तेल जलाने से न केवल मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि यह राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को भी कम करता है।
- Written By: सीमा कुमारी
दिवाली पर जलाएं अलसी के तेल का दीपक
Diwali 2024: 31 अक्टूबर, गुरुवार को दिवाली का महापर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। यह त्योहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। बता दें, इस पर्व की धूम न केवल देश बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती है।
दिवाली के दिन लोग देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और अपने घरों को दीपों और रोशनी से सजाते हैं। दीपावली पर दीपक जलाने का विशेष महत्व हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, दिवाली पर घी या सरसों के तेल का दीपक जलाने की जगह अलसी के तेल यानी फ्लैक्स सीड ऑयल से भी दीये जलाना शुभ माना जाता हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अलसी तेल के दीए जलाना क्यों शुभ माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय परिवार में शादी के बाद इटैलियन महिला को लगे 3 बड़े कल्चर शॉक, बोली- यहां कोई मेहमान भूखा नहीं जाता
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
Kargil Vijay Diwas 2026: AI, ड्रोन और रोबोटिक्स से हाई-टेक बन रही भारतीय सेना, युवाओं के लिए बढ़े नए अवसर
होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा हादसा! समुद्री माइन से टकराने के बाद ऑयल टैंकर में विस्फोट, मचा हड़कंप
जानिए अलसी तेल के दीए जलाने का महत्व
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, दिवाली पर आमतौर पर लोग घी या सरसों के तेल के दीपक जलाते हैं, लेकिन, आपको बता दें, अलसी के तेल यानी फ्लैक्स सीड ऑयल से दीपक जलाना शुभ माना जाता है। अलसी का तेल जलाने से न केवल मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि यह राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को भी कम करता है। इसके अलावा, शनि देव भी प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों पर राहु, केतु और शनि की कृपा होती है, वे जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करते हैं और उन्हें आर्थिक स्थिरता भी मिलती है। अलसी के तेल का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सफलता और समृद्धि आती है।
दीपक जलाने से जुड़े नियम
धार्मिक मान्यता के अनुसार, दिवाली पर हर घर में 13 दीए जलाने चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीए को ऐसे रखें कि उसकी लौ पूर्व दिशा की ओर हो। इस दिशा में दीए की लौ करने से घर में बरकत होती है।
दिवाली पर सूर्यास्त होने से पहले दीपक जला लेने चाहिए।
दिवाली पर तुलसी और पीपल के पेड़ के पास एक घी के दीपक जरूर जलाना चाहिए।
