चैत्र नवरात्रि 2025 में ‘महाअष्टमी’ की सही तिथि जानिए, कुछ ऐसे अचूक उपाय भी जानिए, जो दिलाएंगे मातारानी की विशेष कृपा
नवरात्रि की अष्टमी तिथि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए साल का सबसे सुनहरा मौका होता है। आइए जानिए महाअष्टमी के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय -
- Written By: सीमा कुमारी
महाअष्टमी के दिन करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Chaitra Navratri 2025: पूरे देशभर में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व अभी चल रही है। यह पर्व हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। नवरात्रि के नौ दिन तक भक्त पूरे भक्ति भाव से माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते है, साथ ही नौ दिन का व्रत अनुष्ठान भी करते है। इस बार 5 अप्रैल को नवरात्रि की महाअष्टमी तिथि है और 6 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी। आपको बता दें, नवरात्रि की ये दोनों तिथियां बहुत अहम होती है।
यूं कहें कि नवरात्रि की अष्टमी तिथि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए साल का सबसे सुनहरा मौका होता है। कहते है कि, यदि इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें, हवन, कन्या-पूजन करें साथ ही कुछ उपाय कर लें तो अपार सुख-समृद्धि पाई जा सकती है साथ ही कई तरह के कष्टों से छुटकारा मिल सकती है। आइए जानिए महाअष्टमी के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय –
महाअष्टमी के दिन करें ये उपाय :
सम्बंधित ख़बरें
Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
Adhik Masik Durgashtami 2026: दुर्गा अष्टमी के दिन इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा शुभ फल
अधिक मासिक 2026 की दुर्गाष्टमी 23 मई को, इस विशेष मुहूर्त में इन मंत्रों के साथ करें पूजा
नौकरी में प्रमोशन या बिज़नेस में कैसे मिलेगी सफलता? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कर लें बस ये 3 काम
दांपत्य जीवन की खुशहाली
अगर दांपत्य जीवन में परेशानी चल रही है तो आपको अष्टमी के दिन माता को सफेद फूल अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही दुर्गासप्तशती का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से रिश्तों में मिठास आती है।
शीघ्र विवाह के लिए उपाय
अगर आपकी शादी नहीं हो रही है या आपको अपनी मनपसंद जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है तो आपको माता दुर्गा को इलायची का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही देवी के मंत्र सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।। का 21 या 51 बार जप करें।
नकारात्मकता दूर करने के उपाय
किसी भी चीज का भय बना रहता है या फिर नकारात्मक शक्तियों से डरते हैं, तो देवी दुर्गा के मंत्र (जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्ति हारिणी। जय सर्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तु ते।।) का 21 बार जाप करें।
अच्छी सेहत के लिए उपाय
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए देवी माता को 5 फलों का भोग लगाएं। इसके साथ ही देवी मंत्र ऊँ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।। का 5 बार जाप करें।
अच्छे करियर की प्राप्ति के लिए उपाय
अच्छे करियर की प्राप्ति के लिए देवी दुर्गा के सामने देसी घी को दीपक जलाएं। इसके साथ ही देवी के मंत्र या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।। का 11 बार जाप करें।
सभी परेशानी से छुटकारा पाने के उपाय
घर में कोई परेशानी है तो गोबर के कंडे पर 2 कर्पूर और 12 लौंग रखकर जला दें और माता से परेशान से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
जीवन की हर परेशानी से छुटकारा पाने के लिए माता दुर्गा के सामने कपूर जलाएं और इस मंत्र सर्वा बाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥ का 5 बार जाप करें।
