Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अधिक मासिक 2026 की दुर्गाष्टमी 23 मई को, इस विशेष मुहूर्त में इन मंत्रों के साथ करें पूजा

Adhik Masik Durgashtami Muhurat: अधिक मासिक 2026 की दुर्गाष्टमी 23 मई को विशेष रूप से मनाई जाएगी। इस शुभ मुहूर्त में माँ दुर्गा की पूजा मंत्रों के साथ करने से सुख-समृद्धि और आशीर्वाद मिलता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 21, 2026 | 12:13 PM

मां दुर्गा (सौ.AI)

Follow Us
Follow Us:

Adhik Masik Durgashtami Puja Vidhi :  23 मई को अधिक माह की  मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन सच्चे मन से आदि शाक्ति मां दुर्गा की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही मन की हर मोनकामना पूरी होती है।

इस दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ कुछ मंत्रों और उनके नामों का जाप करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा, भय और शत्रुओं का नाश होता है।

अधिक मासिक दुर्गाष्टमी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष, ज्येष्ठ अधिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 23 मई को सुबह 05 बजकर 04 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 24 मई को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में 23 मई को ज्येष्ठ अधिक माह की मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि

कैसे करें अधिक मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा?

  • अधिक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
  • फिर घर के मंदिर में की सफाई करने के बाद गंगाजल का छिड़ाव करें और व्रत संकल्प लें।
  • अब एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
  • इसके बाद मां दुर्गा को कुमकुम, अक्षत, लाल चंदन और लाल चुनरी अर्पित करें।
  • उसके बाद दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। साथ ही मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
  • अंत में मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें।

ऐसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न

  • सुहाग की सामग्री अर्पित करें

अगर आप मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को लाल चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, मेहंदी आदि अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। पति की आयु लंबी होती है।

  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करें

अष्टम तिथि पर दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही साधक को शुभ फल मिलता है।

ये भी पढ़ें-Varda Chaturthi Upay: 20 मई को है अधिक मास की वरदा चतुर्थी, श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा से घर आएगी खुशहाली

दुर्गा मां के इन मंत्रों का करें जाप

  • सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
    शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
  • ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
    दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
  • रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान् सकलानभिष्टान् ।
    त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्माश्रयतां प्रयान्ति ॥
  • “दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो:
    स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
    दारिद्र्यदु:खभयहारिणि का त्वदन्या
    सर्वोपकारकरणाय सदाऽऽ‌र्द्रचित्ता॥”

 

Adhik masik durgashtami 2026 23 may special muhurat mantra puja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 01:35 PM

Topics:  

  • Adhik Maas
  • Durgashtami
  • Goddess Durga
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.