घर में कछुए की मूर्ति रखने के फ़ायदे जानिए, सही दिशा में रखना ज़रूरी, जानिए क्या कहता है वास्तु
vastu tips: घर की सजावट के लिए कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अगर सही दिशा में रखा जाए तो वे लाभकारी साबित हो सकती हैं। कछुआ घर की सजावट के उन सामानों में से एक है, जिसे वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
कछुए की मूर्ति रखने से मिलते हैं कई फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Tortoise vastu tips vastu rules: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व हैं। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में वास्तु शास्त्र के नियमों पालन किया जाता है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, वास्तु नियमों की अनदेखी करने पर व्यक्ति को वास्तु-दोष का सामना करना पड़ता है, जिससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह अपने घर में कछुए की मूर्ति रख कर सुख-समृद्धि बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा।
घर में कछुए की मूर्ति रखने से मिलते हैं कई फायदे:
धन-समृद्धि और सौभाग्य
वास्तु-शास्त्र में माना गया है कि घर में कछुए की मूर्ति रखने से जीवन में धन-समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता है। साथ ही इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है। इतना ही नहीं वास्तु के अनुसार, घर में कछुए की मूर्ति रखने से वास्तु दोष भी दूर होता है।
उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना शुभ
कछुए की मूर्ति को हमेशा घर की उत्तर या फिर उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे आपको अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। इस दिशा में पीतल, सोना या फिर चांदी से बनी कछुए की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Glass Skin: चेहरे पर चाहिए कांच जैसा निखार? खीरे में मिलाएं ये 2 चीजें, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत
Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: दुर्लभ संयोग में करें ये 5 उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर! जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए
प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
वहीं अगर आप क्रिस्टल से बनी कछुए की मूर्ति रख रहे हैं, तो इसे ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखें।
इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में कछुए की इस तरह की मूर्ति घर में रखना शुभ माना गया है, जिसमें कछुआ पानी के अंदर हो। इस पानी को रोजाना बदलना चाहिए।
ये भी पढ़ें–पितृपक्ष में अगर घर के अहाते में उग आए पीपल का पौधा, तो जानिए क्या है संकेत
कहां रखें कछुएं की मूर्ति
बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए भी कछुए की मूर्ति रखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इसे बच्चों के कमरे में रख सकते है। इसके साथ ही कछुए की मूर्ति को मुख्य द्वार के पास रखना भी लाभकारी माना जाता है। मूर्ति को कुछ इस तरह से रखें कि कछुए का मुंह घर के अंदर की तरफ हो।
