जन्माष्टमी के दिन ले आएं बस यह चीज, गृहक्लेश होगा दूर, संतानप्राप्ति के बनेंगे शुभ योग!
Janmashtami Upay: मान्यता है कि अगर जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी लाई जाए और उचित स्थान पर रखी जाए, तो यह न केवल घर के वातावरण को पवित्र करती है, बल्कि सौभाग्य और समृद्धि के द्वार भी खोल देती है।
- Written By: सीमा कुमारी
घर में बांसुरी रखने से मिलते है चमत्कारी फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Shri Krishna Janmashtami 2025: 16 अगस्त को कृष्ण भक्तों का महापर्व जन्माष्टमी पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, जन्माष्टमी का पर्व हर साल भादो के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन देवकी पुत्र यानी भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।
आपको बता दें,जन्माष्टमी महापर्व के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण के सभी मंदिरों को सजाया जाता है और भक्तों में अलग ही उत्साह एवं उमंग देखा जाता है।
जैसा कि,आप जानते हैं कि श्रीकृष्ण की बांसुरी उनकी पहचान और प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। धार्मिक और वास्तु शास्त्र दोनों ही रूप में बांसुरी को बेहद शुभ और कल्याणकारी वस्तु बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
हरतालिका तीज 2026: साल में सिर्फ एक बार आता है ये दुर्लभ संयोग! जानिए कब रखें व्रत और क्यों है इस बार इतना खास
Mathura: द्वारकाधीश मंदिर में धूमधाम से निकली रथयात्रा, ठाकुर जी के दिव्य दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
अकोला में कांवड़ और पालकी उत्सव की तैयारी तेज, 16 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक
रथ यात्रा से पहले सोने की झाड़ू से क्यों होती है मार्ग की सफाई? इसके पीछे छिपे हैं 3 रहस्यमयी कारण
ऐसा कहा जाता है कि अगर जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी लाई जाए और उचित स्थान पर रखी जाए, तो यह न केवल घर के वातावरण को पवित्र करती है, बल्कि सौभाग्य और समृद्धि के द्वार भी खोल देती है। आइए जानते है बांसुरी के चमत्कारी फायदे के बारे में-
क्या है बांसुरी का धार्मिक महत्व
श्रीमद्भागवत और पुराणों में उल्लेख है कि भगवान कृष्ण की बांसुरी की मधुर धुन से गोपियों के मन में प्रेम, आनंद और भक्ति जागृत होती थी। यह धुन केवल संगीत नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती थी।
इसीलिए घर में बांसुरी रखना भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने के समान माना जाता है। अगर आप भगवान कृष्ण की कृपा चाहते है जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी जरुर लाए।
घर में बांसुरी रखने से मिलते है चमत्कारी फायदे-
आर्थिक स्थिति होती है मजबूत
ज्योतिषयों के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन घर में पीतल या लकड़ी की बांसुरी को लाल या पीले धागे में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर रखने से धन की आगमन होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।
संतान प्राप्ति योग
मान्यता है कि जो दंपति संतान सुख की कामना करते हैं, वे जन्माष्टमी के दिन पीली बांसुरी को भगवान कृष्ण को अर्पित कर, बाद में पूजा घर में रखें। इससे संतान प्राप्ति के योग बनते है।
दूर होती है नकारात्मक शक्तियां
वास्तु शास्त्र में बांसुरी को ‘पॉज़िटिव वाइब्रेशन’ का स्रोत बताया गया है। घर में इसे पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और घर में सुख शांति बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- केवल पूजा-पाठ नहीं नींद को बेहतर बनाने में भी कारगर है शंख, जानिए क्या कहती है रिसर्च
स्वास्थ्य अच्छा रहता है
आपको बता दें, जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। बांसुरी की ध्वनि और प्रतीकात्मक ऊर्जा मानसिक तनाव को कम करती है। इससे घर में रहने वालों की सेहत बेहतर रहती है।
