Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कन्या संक्रांति’ को सूर्यदेव की विधिवत पूजा से खुलेंगे सफलताओं के द्वार, जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

सूर्य देव को सभी ग्रहों के राजा के रूप में जाना जाता है। वहीं कुंडली में यह भाग्य, पिता, बुद्धि, मान-सम्मान इत्यादि के कारक माने जाते हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन में कई प्रकार की सफलताएं प्राप्त होती हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Sep 14, 2024 | 06:23 AM

'कन्या संक्रांति' को सूर्यदेव की विधिवत पूजा से खुलेंगे सफलताओं के द्वार, जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Follow Us
Follow Us:

सनातन धर्म में संक्रांति तिथि (Kanya Sankranti) का बहुत ही अधिक महत्व है। इस पावन तिथि पर गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान किया जाता है। इसके साथ ही पूजा, जप-तप और दान-पुण्य आदि किया जाता है। यह पर्व सूर्य देव के राशि परिवर्तन के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर सूर्य देव की उपासना की जाती है।

धार्मिक मत है कि सूर्य देव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है। आइए जानें, कन्या संक्रांति तिथि की सही डेट और शुभ मुहूर्त।

 

सम्बंधित ख़बरें

आपने सब न्योछावर किया, मैंने सपना तोड़ा: NEET में कम अंक आने से निराश छात्रा ने की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट

IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी; सुंदर हुए बाहर

Lock Upp 2: ‘मैंने पिता की मौत की प्लानिंग की थी’, राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, परिवार से टूटे सारे रिश्ते

World Nature Conservation Day: दवा की नहीं, इन 9 औषधीय पौधों की करें खेती, सेहत को मिलेंगे प्राकृतिक फायदे

तिथि

भाद्रपद महीने की संक्रांति तिथि की शुरुआत 15 सितंबर की रात 8:02 मिनट पर शुरू होगी।  इसी समय में सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस तिथि का समापन 16 सितंबर को राज 8 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस साल कन्या संक्रांति का पर्व 16 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा।

 

कन्या संक्रांति का शुभ मुहूर्त

इस साल कन्या संक्रांति 16 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पुण्य काल 12 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है। इस समय में गंगा स्नान कर सकते हैं। इस दिन महापुण्य काल शाम 4 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में दान कर सकते हैं।

 

पूजा विधि

  • कन्या संक्रांति के दिन सुबह स्नान करें और सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
  • फिर साफ चौकी पर कलश की स्थापना करें और सूर्य देवता की प्रतिमा स्थापित करें।
  • उसके बाद सूर्यदेवत को अक्षत, रोली, मौली, चंदन अर्पित करें।
  • पूजा के समय में सूर्य देवता के मंत्र का जाप करें और आरती करें।
  • अंत में आरती के बाद मिठाई का भोग लगाएं।

 

कन्या संक्रांति का महत्व

ज्योतिष-शास्त्र में सूर्य देव को सभी ग्रहों के राजा के रूप में जाना जाता है। वहीं कुंडली में यह भाग्य, पिता, बुद्धि, मान-सम्मान इत्यादि के कारक माने जाते हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन में कई प्रकार की सफलताएं प्राप्त होती हैं। वहीं यदि सूर्य नीच स्थिति में है तो इस कारण कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

ऐसे में सूर्य को मजबूत करने के लिए संक्रांति पूजा को बहुत ही उत्तम माना जाता है। संक्रांति पूजा करने से व्यक्ति के कष्ट और कई प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं।

Kanya sankranti the doors of success will open with proper worship of sun

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2024 | 06:22 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.