कन्या पूजन(सौ.AI)
Kanya Poojan Gifts: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि‑विधान से पूजा करने का विधान है। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस साल दुर्गा अष्टमी 26 मार्च और नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी।
कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को भोजन कराया जाता है और उन्हें दक्षिणा के साथ‑साथ क्षमता अनुसार उपहार भी दिए जाते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य के अनुसार, यदि राशि के अनुसार कन्याओं को उपहार दिए जाएं, तो मां दुर्गा अत्यंत प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखती हैं।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कन्या पूजन में मेष राशि के जातकों को कन्याओं को अनार का फल देना चाहिए।
वृषभ राशि के जातकों को कन्या पूजन में कन्याओं को उपहार में अमरूद या नाशपाती का फल देना चाहिए।
कन्या पूजन में मिथुन राशि के जातक बच्चों को कॉपी, पैन, पेंसिल समेत पढ़ाई से संबंधित चीजें उपहार में दे सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कर्क राशि के लोग कन्या पूजन में बच्चों को दूध से बनी चीजें दे सकते हैं।
सिंह राशि के जातक कन्या पूजन में बच्चों को गुड़ और मूंगफली से बनी गजक या अन्य चीजें दे सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि कन्या पूजन में कन्या राशि के जातक मूंग की दाल का हलवा या लड्डू दे सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार तुला राशि के लोग कन्या पूजन में बच्चों को साबुदाने, मखाने और चावल की खीर दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि के जातक कन्या पूजन में बच्चों को चेरी या स्ट्रॉबेरी से बनी मिठाइयां दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-हनुमान जयंती और वरुथिनी एकादशी समेत अप्रैल 2026 में पड़ रहे प्रमुख तीज त्योहारों की लिस्ट नोट कर लीजिए
ज्योतिषाचार्य के अनुसार धनु और मीन राशि के लोग कन्या पूजन में बच्चों को केला, पपीता या चने की दाल से बनी हुई मिठाइयां दे सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार कन्या पूजन में मकर राशि के लोगों को काले अंगूर और कुंभ राशि के लोगों को हरे अंगूर देने चाहिए।