Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात करें ये दीपक उपाय, घर में बढ़ सकती है सुख-समृद्धि और धन की आवक
Jyeshtha Purnima Deepak Upay: ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात किए गए कुछ विशेष दीपक उपाय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और धन की आवक बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दीपक उपाय (सौ.AI)
Jyeshtha Purnima Deepak Upay For Wealth And Happiness : 29 जून को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस दिन स्नान, दान, पूजा और दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि पूर्णिमा की रात श्रद्धापूर्वक किए गए कुछ आसान उपाय जीवन में सुख-शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दीपक से जुड़े ऐसे कौन-से उपाय बताए गए हैं, जिन्हें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ माना जाता है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा का धार्मिक महत्व क्या है?
पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। वहीं, संध्या के समय मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें प्रिय भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा चंद्रदेव को अर्घ्य देने से मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि होने की मान्यता है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अपनाएं ये शुभ दीपक उपाय
-
पवित्र नदी में दीपदान करें
ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर किसी पवित्र नदी या सरोवर में दीपदान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे मानसिक तनाव कम होता है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips For Evil Eye : क्या घर की खुशहाली पर लग गई है बुरी नजर? अपनाएं ये 4 आसान वास्तु उपाय
Ashadha Maas: 30 जून से शुरू होगा आषाढ़ मास, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान
Barsana: 13 वर्षीय आराध्य ने हाथों के बल पूरी की बरसाना की 7 किलोमीटर परिक्रमा, दादी को दी अनूठी श्रद्धांजलि
Sawan 2026: सावन में करें भगवान शिव के इन 4 शक्तिशाली मंत्रों का जाप, मिलेगी शांति, सेहत और मोक्ष
-
रसोईघर में घी का दीपक जलाएं
रसोई को घर का अन्न भंडार और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन रसोई में घी का दीपक जलाने से माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है तथा घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती, ऐसी मान्यता है।
यह भी पढ़ें-Vastu Tips For Evil Eye : क्या घर की खुशहाली पर लग गई है बुरी नजर? अपनाएं ये 4 आसान वास्तु उपाय
-
घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर दीपक रखें
पूर्णिमा की शाम मुख्य द्वार पर दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी का घर में स्वागत होता है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनते हैं।
- तुलसी माता के समक्ष घी का दीप प्रज्ज्वलित करें
पूर्णिमा की सुबह स्नान के बाद तुलसी माता को जल अर्पित करें। इसके बाद उनके सामने घी का दीपक जलाकर आरती करें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
