Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Panchang 7 May 2026: आज ज्येष्ठ कृष्ण की पंचमी तिथि, कैसा होगा अभिजीत संग विजय मुहूर्त का संयोग

Aaj Ka Panchang 7 May 2026- आज ज्येष्ठ मास की पंचमी तिथि को अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त का विशेष संयोग बन रहा है। आगे हम जानेंगे गुरुवार के नक्षत्र, योग, व्रत व राहु काल का समय।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 07, 2026 | 10:44 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Follow Us:

Aaj ka Panchang 7 May 2026 : आज के वैदिक पंचांग में ज्येष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सूर्योदय के समय रहेगी, जो करीबन 10 बजकर 13 मिनट सुबह तक रहेगी अर्थात् उदयातिथि (सूर्योदय के पश्चात शुरू होने वाली तिथि) के अनुसार, पंचमी तिथि पूरे दिन मान रहेगी। सनातन धर्म में इस दिन का महत्व इसलिए भी विशेष है, क्योंकि अभिजित मुहूर्त और विजय मुहूर्त दोनों का संयोग एक साथ बन रहा है, जो किसी भी नवीन कार्य को शुरु करने के लिए उत्तम है।

अभिजीत मुहूर्त के समय में करें शुभ कार्य

  • सूर्योदय का समय- 5 बजकर 36 मिनट
  • सूर्यास्त का समय- 7 बजे शाम

पंचांग में दिए गए विवरण के अनुसार, कृष्ण पक्ष की पंचमी 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी और  इसके पश्चात षष्ठी शुरू होगी। पूर्व आषाढ़ नक्षत्र शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा, उसके उपरांत उत्तर आषाढ़ नक्षत्र शुरू हो जाएगा। योग साध्य व करण तैतिल रहेगा।

इस दिन अभिजित मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त का जोड़ा संयोग है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है- अभिजीत शब्द का शाब्दिक अर्थ विजेता का समय होता है। यह वह समय होता है, जिसमें किए गए किसी भी कार्य के सफल होने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है। यह मुहूर्त शुभ एवं फलदायक माना जाता है। इस शुभ मुहूर्त में आप नए कार्य, यात्रा, महत्वपूर्ण फैसले या कथा व पूजा-पाठ कर सकते है।

सम्बंधित ख़बरें

Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि

पंचमी तिथि के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 11 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट तक।
  • अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 59 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक।
  • अमृत काल दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त 11 बजकर 56 मिनट रात से देर रात 12 बजकर 39 मिनट तक।

जहां एक ओर कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, तो इसके साथ ही दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक राहु काल का भी प्रकोप बना रहेगा। इस समय किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बुध का नक्षत्र परिवर्तन, 7 मई से इन 4 राशियों के करियर में लगेंगे ‘चार चांद’, जानें क्या आपकी राशि है इसमें

ज्येष्ठ मास की पंचमी तिथि के अशुभ मुहूर्त

  • यमगण्ड सुबह 5 बजकर 36 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक।
  • गुलिक काल सुबह 8 बजकर 57 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक।
  • दुर्मुहूर्त सुबह 10 बजकर 4 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक।
  •  विडाल योग शाम 6 बजकर 46 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 35 मिनट तक।

ज्योतिष विज्ञान के जानकारों के अनुसार राहु काल या अन्य अशुभ समय के दौरान महत्वपूर्ण कार्यों को करने से बचना चाहिए।

Jyeshtha krishna panchami 7 may 2026 panchang abihjit vijay muhurat today astrology

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 05:10 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Panchang
  • Religion News
  • Sanatana Dharma
  • Today Panchang

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.