Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जया पार्वती व्रत’ से मिलेगा सुयोग्य वर और संतान प्राप्ति का वरदान, इस दिन विशेष मुहूर्त में करें विधिवत पूजा

'जया पार्वती व्रत' का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस व्रत को 'गौरी व्रत' (Gouri Vrat) भी कहा जाता है। माता पार्वती को समर्पित यह व्रत इस साल 19 जुलाई, शुक्रवार को रखा जाएगा। ये व्रत अविवाहित महिलाओं द्वारा मनचाहा वर पाने के लिए रखा जाता है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Jul 16, 2024 | 06:22 PM

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

सनातन धर्म में ‘जया पार्वती व्रत’ का खास महत्व है। जया पार्वती व्रत हर साल आषाढ़ महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस व्रत को रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। जया पार्वती व्रत को ‘गौरी व्रत’ के नाम से भी जाना जाता है। माता पार्वती को समर्पित ‘जया पार्वती व्रत’ (Jaya Parvati Vrat 2024) इस साल 19 जुलाई, शुक्रवार को रखा जाएगा। यह व्रत हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि माता पार्वती की आराधना करने से पारिवारिक जीवन में खुशियां आती है और संतान सुख प्राप्त होता है।

‘जया पार्वती व्रत’ का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस व्रत को ‘गौरी व्रत’ (Gouri Vrat) भी कहा जाता है। आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी से प्रारंभ होकर पांच दिनों तक इसे मनाया जाता है। ये व्रत अविवाहित महिलाओं द्वारा मनचाहा वर पाने के लिए रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस उपवास को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही विवाह से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होता है। तो आइए जानें जया पार्वती व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसकी महिमा-

‘जया पार्वती व्रत’ का शुभ मुहूर्त

माता पार्वती को समर्पित ‘जया पार्वती व्रत’ 19 जुलाई शुक्रवार को रखा जाएगा। यह व्रत आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी से आरंभ होता है। यह व्रत विशेष रूप से अविवाहित महिलाओं द्वारा मनचाहा वर पाने के लिए किया जाता है। जया पार्वती व्रत त्रयोदशी तिथि यानी 18 जुलाई को रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू हो रहा है, वही त्रयोदशी तिथि की समाप्ति 19 जुलाई को शाम 7 बजकर 41 मिनट पर होगा।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में अवैध निजी बसों पर बड़ा एक्शन: HC के आदेश के बाद 22 बसों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का प्रस्ताव!

भोपाल: गधों को ढूंढ ढूंढ कर खिलाए जा रहे गुलाब जामुन, बारिश के लिए अजीबोगरीब टोटका

चंद्रपुर में पुलिस स्टेशन के अंदर युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने लगाए आरोप

मनचाहा वर के लिए ‘जया पार्वती व्रत’ में करें विधिवत पूजा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसकी महिमा

ऐसे करें ‘जया पार्वती व्रत’ की पूजा

इस दिन देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है। ऐसे में सबसे पहले उठकर पवित्र स्नान करें। मां पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करें। फिर सफेद चंदन और कुमकुम से उनका तिलक करें। उनके समक्ष देसी घी का दीया जलाएं। सफेद और लाल फूलों की माला अर्पित करें। ऋतु फल और खीर का भोग लगाएं।

माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री जैसे- साड़ी, सिन्दूर, मेहंदी, चूड़ियां और हल्दी आदि चीजें अर्पित करें। कुंवारी कन्याएं देवी पार्वती को सिंदूर चढ़ाएं, इससे उन्हें मनोवांछित वर की प्राप्ति होगी। पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ वैदिक मंत्रों का जाप करें और फिर आरती करें। जरूरतमंदों को भोजन खिलाएं और दक्षिणा प्रदान करें।

‘जया पार्वती व्रत’ की महिमा

सनातन धर्म में जया पार्वती के व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन का व्रत करने से व्रती को संतान सुख की प्राप्ति होती है और पति की लंबी आयु होती है। कुंवारी कन्या इस व्रत को इसलिए करती हैं कि उनको मनचाहे वर की प्राप्ति हो। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जया पार्वती का व्रत रखने से ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है।

लेखिका- सीमा कुमारी

Jaya parvati vrat is on 19th july

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2024 | 06:22 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.