Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल: गधों को ढूंढ ढूंढ कर खिलाए जा रहे गुलाब जामुन, बारिश के लिए अजीबोगरीब टोटका

Unique Rain Ritual In Bhopal: भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, समाज सेवी मुजाहिद सिद्दीकी ने गधों को खिलाए गुलाब जामुन, इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए निभाई पुरानी लोकपरंपरा।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 18, 2026 | 04:15 PM

भोपाल में गधों को खिलाया गुलाब जामुन (सोर्स- नवभारत लाइव)

Follow Us
Follow Us:

Donkeys Fed Gulab Jamun For Rainfall In Bhopal: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक तो हो चुकी है, लेकिन कई इलाकों में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है। बारिश नहीं होने से लोग परेशान हैं। इसी बीच राजधानी भोपाल में बारिश की कामना को लेकर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। भोपाल के कोलार तिराहा पर समाजसेवी मुजाहिद सिद्दीकी ने गधों को गुलाब जामुन खिलाकर अच्छी बारिश की प्रार्थना की।

खास बात यह रही कि मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद मुजाहिद सिद्दीकी ने हिंदू लोकमान्यताओं का सम्मान करते हुए इंद्रदेव को प्रसन्न करने और मानसून को सक्रिय होने की कामना के लिए यह प्रतीकात्मक टोटका किया। उनका कहना है कि बारिश किसी धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज और किसानों के लिए जरूरी है। इसलिए उन्होंने प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना के साथ यह आयोजन किया।

अनोखी पहल को देखने के लिए भारी संख्या में जुटी भीड़

इस अनोखी पहल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। किसी ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया, तो किसी ने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं। देखते ही देखते यह अनोखा टोटका चर्चा का विषय बन गया।

सम्बंधित ख़बरें

कागजों में चल रहे अस्पताल की जमीन पर चला बुलडोजर; इंदौर के खजराना में भारी पुलिस बल के बीच हटा अतिक्रमण

कुर्सी बचाने के लिए छुआछूत का ढोंग? मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर गरमाया विवाद; जानें पूरा मामला

बलराम कृषि महोत्सव 2026: धार में जुटे हजारों किसान, CM मोहन यादव ने आत्मनिर्भर खेती का दिखाया नया रास्ता

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस का वार्ड स्तर पर मंथन, जीतू पटवारी ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

काफी पुराना है यह टोटका, लोकमान्यता और परंपरा का हिस्सा

गधों को मिठाई खिलाने की यह परंपरा वर्षों पुरानी लोकमान्यताओं और ग्रामीण आस्था से जुड़ी हुई मानी जाती है। खासकर मध्य भारत के कई इलाकों में यह मान्यता प्रचलित है कि जब मानसून कमजोर पड़ जाए, बारिश समय पर न हो या लंबे समय तक सूखे जैसी स्थिति बनी रहे, तब इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए ऐसे प्रतीकात्मक अनुष्ठान किए जाते हैं। इसी विश्वास के तहत लोग गधों को मिठाई खिलाते हैं और अच्छी वर्षा की कामना करते हैं। हालांकि, इस परंपरा का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं माना जाता, लेकिन ग्रामीण समाज में इसे आज भी आस्था और सांस्कृतिक परंपरा के रूप में निभाया जाता है।

यह भी पढ़ें: कागजों में चल रहे अस्पताल की जमीन पर चला बुलडोजर; इंदौर के खजराना में भारी पुलिस बल के बीच हटा अतिक्रमण

इसी विश्वास के साथ समाजसेवी मुजाहिद सिद्दीकी ने गधों को गुलाब जामुन खिलाए और इंद्रदेव से मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश की प्रार्थना की। उनका कहना है कि उन्होंने यह टोटका विशेष रूप से इंद्रदेव को प्रसन्न करने और प्रदेश में झमाझम बारिश होने की कामना से किया है।

Bhopal donkeys fed gulab jamun rain ritual monsoon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 04:15 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.