भारत-पाकिस्तान युद्ध (सौ.सोशल मीडिया)
India Pakistan War: बीते 15 दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और ऑपरेशन “सिंदूर” हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब हमारी भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
अब तक भारत ने पाकिस्तान की हर मंसूबों को नाकाम करते हुए उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है और आगे भी ऐसा ही होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों के जरिए आइए जानते हैं कि, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच कैसी रहेगी स्थिति?
पाकिस्तान का नाकों चने चबाने पर मजबूर कर देगा चतुर्ग्रही योग
ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की नाम राशि कन्या में इस समय केतु का गोचर है और सप्तम भाव में राहु, शनि, शुक्र तथा बुध चार ग्रह विराजमान हैं। इन चार ग्रहों की स्थिति पाकिस्तान के लिए बहुत हानिकारक सिद्ध हुई है। लग्न में केतु की स्थिति होने के कारण पाकिस्तान के निर्णय बिना किसी तर्क के है और मूर्खतापूर्ण कृत्य करने में पाकिस्तान कोई कमी नहीं छोड़ रहा है।
पाकिस्तान की नाम राशि कुंडली में सप्तम भाव में 4 ग्रह पाकिस्तान को नुकसान के योग बना रहे हैं, क्योंकि सप्तम भाव विपरीत पक्ष का समझा जाता है और इस वक़्त भारत पाकिस्तान के विपक्ष में है। इन ग्रहों के कारण पाकिस्तान को भारत से भारी नुक्सान का योग बना है।
बुध गोचर के दृष्टिकोण से पाकिस्तान के लिए कैसा रहेगा जानिए
ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार, 7 मई 2025 तक बुध अपनी नीच राशि में राहु से पीड़ित रहेगा और इस समय तक पाकिस्तान विश्व में बदनाम ही रहेगा तथा अपने आप को सही साबित करने में विफल रहेगा।
बता दें, भारत द्वारा पाकिस्तान पर युद्ध की कार्यवाही तो नहीं करेगा, लेकिन बिना युद्ध के ही पाकिस्तान को नाक से चने चबाने पर मजबूर रखेगा।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
7 से 23 मई 2025 तक बुध की अतिचारी गति पाकिस्तान के लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है। इस समय पाकिस्तान पर भारतीय सेना द्वारा गुप्त कार्रवाई की जा सकती है और जून 2025 तक पाकिस्तान परमाणु हमले की धमकी देता रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर निखिल कुमार बताते हैं कि, युद्ध की परिस्थितियों की सम्भावना नहीं दिख रही है, लेकिन जून 2025 तक पाकिस्तान को भारी तबाही का सामना करना पड़ सकता है।