‘राधा अष्टमी’ की रात्रि दीए के ये उपाय बनाएंगे सुख-वैभव के शुभ योग, रिश्तों में आएगी खुशहाली
Radha Ashtami Upay: ऐसी मान्यता है कि राधा अष्टमी की रात कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं, तो आइए जानते हैं वे कौन से स्थान हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
राधा अष्टमी की रात किन स्थानों में दीपक जलाना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Radha Ashtami Upay 2025: प्रेम और भक्ति का प्रतीक राधाष्टमी का पावन पर्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह पावन पर्व 31 अगस्त, 2025 रविवार को मनाई जाएगी। राधा रानी को समर्पित राधा अष्टमी का व्रत श्री कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, राधा अष्टमी श्री राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पावन पर्व प्रेम, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है।
इस दिन राधा रानी की पूजा करने से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी दोनों का आशीर्वाद मिलता है। ऐसी मान्यता है कि राधा अष्टमी की रात कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं, तो आइए जानते हैं वे कौन से स्थान हैं, जहां राधा अष्टमी की रात दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
राधा अष्टमी की रात किन स्थानों में दीपक जलाना शुभ :
-
मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
सनातन धर्म में मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना गया है। घर का मुख्य द्वार वह स्थान है, जहां से सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का प्रवेश होता है। राधा अष्टमी की रात मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीपक जलाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Char Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
Broom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Shivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों की क्या होती हैं खूबियां? जानिए कमियां और उन्हें दूर करने के उपाय भी!
कहा जाता है कि, इस स्थान पर दीपक जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में धन और वैभव की कभी कमी नहीं होती है। अगर आप चाहते है कि, आपके जीवन में धन और वैभव की कभी कमी नहीं रहे तो राधा अष्टमी की रात मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीपक जलाएं।
-
रसोई घर पर जलाए दीपक
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, रसोई घर को अन्नपूर्णा देवी का स्थान माना जाता है। ऐसे में राधा अष्टमी की रात रसोई घर में एक दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है और परिवार में सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। साथ ही जीवन में समृद्धि आती है।
-
तुलसी के पौधे के पास जलाए दीपक
कहा जाता है कि, राधा अष्टमी की रात तुलसी के पास दीपक जलाना बड़ा शुभ होता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। इसे साक्षात देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। राधा अष्टमी की रात तुलसी के पौधे के पास घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है।
ये भी पढ़ें-‘ललिता सप्तमी व्रत’ की महिमा जानिए, संतान की सुख समृद्धि के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
-
राधा-कृष्ण के सामने जलाए दीपक
राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर घर के मंदिर में या जहां भी राधा-कृष्ण की तस्वीर हो, वहां एक घी का दीपक जरूर जलाएं। दीपक जलाते समय राधा-कृष्ण के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से आपके रिश्तों में प्यार बढ़ता है।
