अगर ऐसे सपने आ जाएं, तो बस मान लें कि किस्मत पलटने वाली है, यहां पढ़ें
कई सपने भविष्य में धनवान बनने और अच्छे दिन शुरू होने के संकेत होते है। अगर आप भी सपने में इन चीजों को देखते हैं, तो समझ लें कि आप पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।
- Written By: सीमा कुमारी
अगर ऐसे सपने आ जाएं, तो बस मान लें कि किस्मत पलटने वाली है
Swapna Shastra: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र की तरह स्वप्न शास्त्र का भी बड़ा महत्व होता है। इसके माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी मिलती है। दरअसल, सपनों की अपनी दुनिया अलग होती है। इंसान तमाम तरह के सपने देखता है, जोकि एक स्वाभाविक क्रिया है।
जानकारों की मानें तो कई सपने भविष्य में धनवान बनने और अच्छे दिन शुरू होने के संकेत होते है। अगर आप भी सपने में इन चीजों को देखते हैं, तो समझ लें कि आप पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या कहता है स्वप्न-शास्त्र।
ये भी पढ़ें – रुद्राक्ष धारण करने के नियम जान लें, कब और कहां भूलकर भी न पहनें, यहां जानिए।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
E20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
गुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
मां लक्ष्मी का दिखना
स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी का दर्शन होना बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब है कि आप जल्द धनवान बनने वाले है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होगी।
चंद्रमा का दिखना
स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में चंद्रमा देखना भी शुभ है। वहीं, अर्धचंद्र देखना अति शुभ होता है। अर्धचंद्र सपने देखने का मतलब होता है कि जल्द ही दुखों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
आम का बाग दिखना
सपने में आम का बगीचा देखना भी बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब है कि आपके जीवन से दुखों का प्रस्थान होने वाला है। आसान शब्दों में कहें तो जल्द ही आपको सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही कई अवसर पर अचानक से धन लाभ के भी योग बनते हैं।
‘ॐ’ का दिख जाना
ॐ का सपना देखना तो अति दुर्लभ है। इस सपने को देखने वाले किस्मत वाले होते हैं। ॐ सपने देखने का अर्थ है कि आपका जीवन धन्य हो गया। आप अपने जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति करेंगे। इसके साथ ही मृत्यु उपरांत उच्च लोक की प्राप्ति होगी। ॐ लिखने का सपने देखना और भी शुभ होता है।
ये भी पढ़ें –अपने साथ काम करने वालों के साथ कभी शेयर न करें ये बातें, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में
दूध पीते हुए दिखना
सपने में दूध पीते हुए देखना धन लाभ का संकेत होता है। अगर आप पैसों की कमी से जूझ रहे हैं और सपने मे दूध पीते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी परेशानी जल्द ही दूर होने वाली है।
