संभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Sambhajinagar Beef Seized Car Crash: छत्रपति संभाजीनगर के पानचक्की गेट के पास खंभे से टकराई कार से बेगमपुरा पुलिस ने 400 किलोग्राम गोमांस बरामद किया। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चालक फरार।
- Written By: गोरक्ष पोफली
का हादसे और गौमांस की सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)
Beef Seized From Car After Accident: छत्रपति संभाजीनगर में पानचक्की गेट के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई एक कार से पुलिस ने लगभग 400 किलोग्राम गोमांस बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह लगभग आठ बजे नियंत्रण कक्ष से डायल 112 दल को पानचक्की गेट के पास कार दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची बेगमपुरा पुलिस ने देखा कि होंडा सिटी कार लोहे के खंभे से टकराई हुई थी। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से बड़ी मात्रा में मांस बरामद हुआ।
सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ
कार में मौजूद समीर दस्तगीर मदारी (20) निवासी देवगांव रंगारी, तहसील कन्नड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि साहिल उर्फ काला नामक व्यक्ति ने उसे कसाबखेडा फाटा से कार में बैठाया था और गोमांस शहर के एक मांस विक्रेता तक पहुंचाने के लिए कहा था। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
मराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
रायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
रील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
पूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
पुलिस और छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका अधिकारियों ने कार से 1.20 लाख रुपये मूल्य का 400 किलोग्राम गोमांस तथा 1.50 लाख रुपये मूल्य की कार सहित कुल 2.70 लाख रुपये का माल जब्त किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मारोती मदेवाड कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
मांस विक्रेता व फरार चालक की तलाश
इस घटना के बाद बेगमपुरा पुलिस अब फरार चालक साहिल उर्फ काला और गोमांस मंगाने वाले मुख्य विक्रेता की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गोमांस तस्करी के इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
