Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

E20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट

E20 Fuel: 2016 से पहले की गाड़ियों में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के लिए केवल रबर पार्ट्स व गैस्केट बदलने पड़ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में दी अहम जानकारी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 29, 2026 | 08:39 PM

नितिन गडकरी(Image- IANS)

Follow Us
Follow Us:

Nitin Gadkari on E20 Fuel: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि 2016 से पहले निर्मित कुछ भारत स्टेज (बीएस)-III वाहनों को ई20 पेट्रोल पर चलाने से पहले केवल कुछ रबर पार्ट्स और गैस्केट को बदलने की आवश्यकता पड़ सकती है। यह बदलाव नियमित सर्विसिंग के दौरान आसानी से किया जा सकता है।

राज्यसभा में एक लिखित जवाब में गडकरी ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 से लागू किए गए बीएस-III वाहनों, जो 2016 से पहले बने थे, उनमें कुछ रबर पार्ट्स और गैस्केट बदलने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, यह कोई बड़ी तकनीकी समस्या नहीं है और सामान्य सर्विसिंग के दौरान इसे आसानी से बदला जा सकता है।

ARAI की रिपोर्ट का हवाला

उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (आईआईपी), देहरादून, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) द्वारा किए गए व्यापक अध्ययनों में पाया गया कि ई-20 ईंधन के उपयोग के लिए कारों और दोपहिया वाहनों के इंजन में किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

BS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी

इथेनॉल विवाद में नितिन गडकरी का बड़ा एक्शन, Meta-Google समेत कई प्लेटफॉर्म पर 11 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

अभिजीत दीपके का अगला टार्गेट लॉक! महाराष्ट्र के बड़े नेता होंगे अगली विकेट? एथनॉल विवाद ने बढ़ाईं फ्लाईओवर मैन

E20 पर वीडियो बनाने वालों पर होगी कार्रवाई! नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया डिफेमेशन केस

अध्ययनों के अनुसार, पुराने वाहनों में भी 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई-20) के उपयोग से प्रदर्शन में कोई उल्लेखनीय बदलाव या इंजन के असामान्य घिसाव का प्रमाण नहीं मिला। साथ ही ड्राइवेबिलिटी, स्टार्ट होने की क्षमता, धातु और प्लास्टिक के पुर्जों की अनुकूलता जैसे मानकों पर भी कोई समस्या सामने नहीं आई।

गडकरी ने क्या कहा?

ईंधन की माइलेज को लेकर उठी चिंताओं पर गडकरी ने कहा कि वाहन निर्माता कंपनियों और परीक्षण एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि माइलेज कई कारकों पर निर्भर करती है और इसे केवल ई-20 ईंधन के उपयोग से जोड़कर नहीं देखा जा सकता।

उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर 2020 को नीति आयोग द्वारा गठित अंतर-मंत्रालयी समिति ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से जुड़े वाहनों की अनुकूलता, माइलेज और ईंधन दक्षता जैसे सभी पहलुओं का विस्तृत अध्ययन किया था। इस समिति के निष्कर्षों को इंडियन ऑयल, एआरएआई और एसआईएएम द्वारा किए गए अध्ययनों का भी समर्थन मिला।

दुनिया के कई देशों का दिया हवाला

गडकरी ने कहा कि समिति की रिपोर्ट ‘रोडमैप फॉर एथेनॉल ब्लेंडिंग इन इंडिया 2020-25’ जून 2021 में, ई20 लागू होने से पहले जारी की गई थी। इस रिपोर्ट में ऑटोमोबाइल कंपनियों, तेल विपणन कंपनियों और कृषि विशेषज्ञों से परामर्श के बाद मटेरियल कम्पैटिबिलिटी, इंजन कैलिब्रेशन, फ्यूल सिस्टम, ड्राइवेबिलिटी, टिकाऊपन, उत्सर्जन और ईंधन दक्षता जैसे पहलुओं का विस्तार से मूल्यांकन किया गया था।

यह भी पढ़ें- शाह छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार…बीजेपी-RSS के लोगों से माफी नहीं मागूंगा, PC में बोले राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम को चरणबद्ध, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और व्यापक परामर्श आधारित प्रक्रिया के तहत लागू किया गया है। नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि दुनिया के कई देशों में पिछले 100 वर्षों से भी अधिक समय से एथेनॉल मिश्रित ईंधन का उपयोग हो रहा है और ब्राजील जैसे देश कई दशकों से इससे भी अधिक एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन का सफलतापूर्वक इस्तेमाल कर रहे हैं।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Nitin gadkari on e20 fuel minor changes for pre 2016 vehicles

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 08:39 PM

Topics:  

  • Ethanol
  • Nitin Gadkari

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.