Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राखी बांधते समय बहनें कितनी गांठें लगाएं, जानिए इसका विशेष महत्व

19 अगस्त 2024, सोमवार के दिन 'रक्षाबंधन' का त्योहार पूरे देश भर में मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्यार का अटूट बंधन रक्षाबंधन बेहद खास दिन होता है। राखी में तीन गांठ लगाना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इसका संबंध त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश से है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 17, 2024 | 07:35 AM

रक्षाबंधन के नियम (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भाई-बहन का त्योहार यानी ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan 2024) जल्द आने वाला है, इस त्योहार का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। खासकर बहनों को। जैसा कि, आप सभी को पता है कि यह त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार आने वाली 19 अगस्त 2024, सोमवार के दिन ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan 2024) का त्योहार पूरे देश भर में मनाया जाएगा।

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में राखी बांधकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी बहन को उपहार देकर जीवन भर उसका साथ निभाने का वादा भी करता है।

जानिए रक्षाबंधन से जुड़ी खास बातें

रक्षाबंधन के साथ भाई हाथ में राखी बांधते समय उसमें 3 गांठे लगाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इन तीन गांठों का धार्मिक महत्व क्या है। आइए जानें राखी में तीन गांठ लगाने का कारण और इसका महत्व।

सम्बंधित ख़बरें

रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल

RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल

हिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक

क्यों लगाई जाती है 3 गांठ

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और राखी बांधते समय उसमें एक या दो नहीं बल्कि तीन गांठें लगाई जाती है। राखी में 3 गांठ लगाए बिना रक्षा सूत्र अधूरा माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन राखी में 3 गांठ लगाने के पीछे भी एक महत्वपूर्ण वजह छिपी हुई है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राखी में तीन गांठ लगाना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इसका संबंध त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश से है। कहते हैं कि राखी बांधते समय पहली गांठ भाई की लंबी आयु के लिए होती है। जबकि दूसरी गांठ स्वयं की लंबी उम्र के लिए लगाते हैं। वहीं, तीसरी गांठ भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और मिठास लाने के लिए होती है। इसलिए राखी बांधते समय इस उसमें 3 गांठ जरूर लगाएं जिससे आपके और भाई के रिश्ते का प्यार और मिठास सदैव बनी रहे।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर राखी के साथ भाई की कलाई पर बांधे कलावा, जीवन में आएगी शुभता

अटूूट डोर का प्रतीक रक्षाबंधन

सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक माना गया है। इस दिन बहनें अपने भाई की आरती उतारकर, प्रेम के प्रतीक स्वरूप राखी बांधती हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करती हैं। साथ ही, भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में रक्षाबंधन का पर्व प्राचीन समय से मनाया जा रहा है।

लेखिका-सीमा कुमारी

How many knots should sisters tie while tying a rakhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2024 | 07:35 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.