- Hindi News »
- Religion »
- Importance Of Tying Kalawa On Rakshabandhan
रक्षाबंधन पर राखी के साथ भाई की कलाई पर बांधे कलावा, जीवन में आएगी शुभता
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, राखी पर अगर आप भाई की कलाई में राखी के साथ कलावा बांधती हैं तो ये आपके भाई के जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकता है। कलावा को शुभता का प्रतीक माना जाता है।
- Written By: रीना पंवार

(सौजन्य सोशल मीडिया)
भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। रक्षाबंधन का पावन पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। ये त्योहार भाई और बहन के प्रेम के रिश्ते को मजबूत करने का एक ख़ास पर्व है। राखी के पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी के रूप में रक्षा सूत्र बांधती हैं, वहीं भाई उनकी रक्षा का वचन लेते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बहनों के द्वारा बांधी गई राखी भाई को हर एक बुरी शक्ति से बचाने के साथ-साथ उसे सफलता का शुभाशीष भी प्रदान करती है। रक्षाबंधन में यदि आप राखी के साथ भाइयों की कलाई में कलावा बांधती हैं तो वो भी बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप कलावा बांधने की शुभता के बारे में नहीं जानते तो यहां आपको इस बारे में जानकारी दी जा रही है। ऐसे में इस रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर आप भी कलावा जरूर बांधे।
कलावा शुभता का प्रतीक
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, राखी पर अगर आप भाई की कलाई में राखी के साथ कलावा बांधती हैं तो ये आपके भाई के जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकता है। कलावा को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस रक्षाबंधन पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं ऐसे में रक्षाबंधन के दिन कलावा बांधने से निश्चित ही इसके शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
SRH vs LSG: हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ से, जानें पिच और मौसम का हाल; हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
Jay Pawar ने BSR एयरलाइंस मालिक की गिरफ्तारी की मांग, विमान हादसे पर उठाए सवाल
स्क्रीन टाइम ने बिगाड़ दी है आंखों की हालत? रोज सोने से पहले अपनाएं ये हैक; थकावट होगी मिनटों में गायब!
एक विज्ञापन ने रश्मिका मंदाना को दिलाया फिल्म का ऑफर, ‘गीता गोविंदम’ से मिली पहचान, ‘पुष्पा’ से बनीं स्टार
कितने दिन तक पहने रखें
रक्षाबंधन पर पूरी श्रद्धा और नियम से कलावा बांधने से इसके दोगुने फल मिल सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार भाईयों को इस कलावे को कम से कम एक महीने के लिए जरूर बांधकर रखना चाहिए।
प्यार और विश्वास का बंधन
ज्योतिष और धर्म-शास्त्र की मानें तो, कलाई पर राखी के साथ कलावा बांधना सुरक्षा, प्रेम और आजीवन समर्थन के वादे का प्रतीक माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन जब एक बहन अपने भाई की कलाई पर कलावा बांधती है तो यह उनके बीच प्यार और विश्वास के बंधन को भी दर्शाता है। कलावा बांधने के साथ बहनों को अपने भाई की समृद्धि, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी करनी चाहिए।
इस रंग का कलावा बांधे
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार बहनों को भाईयों को इस दिन पीले और लाल रंग का कलावा बांधना चाहिए। यह सबसे शुभ माना जाता है। बाजार में लाल और पीले रंग के कलावे वाली राखियां भी आपको आसानी से मिल जाएंगी। ऐसे में आप इनका भी प्रयोग कर सकती हैं। इस दिन आप अपने ईष्ट देवी-देवताओं और गुरुजनों को भी कलावा बांधें।
लेखिका- सीमा कुमारी
Importance of tying kalawa on rakshabandhan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SRH vs LSG: हैदराबाद की भिड़ंत लखनऊ से, जानें पिच और मौसम का हाल; हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
Apr 05, 2026 | 07:24 AMJay Pawar ने BSR एयरलाइंस मालिक की गिरफ्तारी की मांग, विमान हादसे पर उठाए सवाल
Apr 05, 2026 | 07:24 AMस्क्रीन टाइम ने बिगाड़ दी है आंखों की हालत? रोज सोने से पहले अपनाएं ये हैक; थकावट होगी मिनटों में गायब!
Apr 05, 2026 | 07:10 AMएक विज्ञापन ने रश्मिका मंदाना को दिलाया फिल्म का ऑफर, ‘गीता गोविंदम’ से मिली पहचान, ‘पुष्पा’ से बनीं स्टार
Apr 05, 2026 | 07:08 AMतेहरान पर अमेरिकी हमले में ईरानी सैन्य नेतृत्व खत्म! Donald Trump का बड़ा दावा, देखें हमले का खौफनाक VIDEO
Apr 05, 2026 | 07:00 AMशोभायात्रा से गायब 14 साल के अथर्व की बेरहमी से हत्या! 42 घंटे बाद बोरे में बंधी मिली लाश, नागपुर में सनसनी
Apr 05, 2026 | 06:58 AMAshok Kharat Case: ढोंगी तांत्रिक का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन! दुबई-ऑस्ट्रेलिया तक फैला 1000 करोड़ का जाल
Apr 05, 2026 | 06:55 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM










