Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कितने दिनों का होता है हज, हर दिन की है अलग अहमियत, जानिए किस दिन क्या होता है

हर साल पूरी दुनिया से इस्लाम को मानने वाले लोग सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए पहुंचते हैं। हज की इस पवित्र यात्रा में कुल 5 दिन लगते हैं। ये यात्रा ईद उल अज़हा यानी बकरीद के साथ पूरी मानी जाती हैं।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jun 05, 2025 | 05:32 PM

हज से जुड़ी ये रोचक बातें (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हज यात्रा इस्लाम धर्म में बड़ा महत्व रखता है। हर साल की तरह इस बार हज यात्रा 2025 की शुरुआत 4 जून, बुधवार को हो गई है। आपको जानकारी के लिए बता दें, इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, हज की शुरुआत जुल हिज्जा की 8वीं तारीख से होती है। हज, इस्लाम के मुख्य तौर पर 5 स्तंभों में एक है।

इस्लामिक धर्मगुरु के अनुसार, इस्लाम के मुख्य 5 स्तंभों में शहादा, नमाज, जकात,रोजा और हज। इन 5 स्तंभों में हज का महत्व इस्लाम समुदाय में बहुत है। इस्लाम के सबसे पवित्र ग्रंथ कुरान के अनुसार हर शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम मुस्लिम भाई बहन को अपने जीवन में कम से कम एकबार मक्का में हज यात्रा जरुर करनी चाहिए।

आपको बता दें, हज की शुरुआत पैगंबर इब्राहिम के समय से मानी जाती है। माना जाता है कि इब्राहिम और उनके बेटे इस्माइल ने अल्लाह के आदेश पर काबा का निर्माण किया था। 628 ईस्वी में पैगंबर मोहम्मद ने पहली इस्लामी हज की शुरुआत की, जो आज भी मुस्लिम मानते हैं।

हर साल लाखों मुसलमान दुनियाभर से मक्का पहुंचकर हज करते हैं। यह इस्लाम धर्म की पांच बुनियादी इबादतों में से एक है। हज एक बेहद पवित्र और आध्यात्मिक यात्रा होती है, जिसमें कई अहम धार्मिक रिवाज पूरे किए जाते हैं। ऐसे में आज आइए जानते हैं हज से जुड़ी रोचक बातें-

हज से जुड़ी ये रोचक बातें

पहला दिन

हज के पहले दिन ‘तवाफ’ होता है। इसमें हाजी काबा ने के चारों तरफ 7 बार उल्टी दिशा में घूमते हैं। फिर मक्का से मिना की ओर रवाना होते हैं।

दूसरे दिन

हज के दूसरे दिन तवाफ के बाद मुसलमान मैदान ए अराफात मे इकट्ठा होकर इबादत करते हैं। मान्यता है कि इसी दिन पैगंबर मुहम्मद साहब ने अपनी अंतिम तकरीर दी थी। फिर हज यात्री मुजदलिफा पहुंचते हैं और यहीं रात बिताते हैं।

यह भी पढ़ें-अगर कर रहे हों निर्जला एकादशी व्रत, तो इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान

तीसरे दिन

तीसरे दिन रमी अल-जमरात (शैतान को पत्थर मारना) होता है। यह हज तीर्थयात्रियों के लिए एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान होता है। फिर हज यात्री कुर्बानी देने की तैयार करते हैं।

चौथा दिन

चौथा दिन हज में बाल मुंडवाने की प्रक्रिया होती है। पुरुष अपने पूरे बाल मुंडवाते हैं और महिलाएं बालों को छोटा कराती है। फिर वापिस मक्का लौटकर ‘तवाफ अल-इफादा’ किया जाता है।

पांचवा दिन

पांचवा दिन हज यात्री मक्का से विदा लेने से पहले आखिरी बार काबा के चक्कर लगाते हैं, जिसे तवाफ अल-विदा कहा जाता है। इस रस्म के साथ हज यात्रा पूरी होती है।

How many days does hajj last each day has a different significance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2025 | 05:32 PM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Muslim Festival
  • Religion

सम्बंधित ख़बरें

1

Karka Rashifal January 2026: पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग, जानें कैसा रहेगा जातकों का पहला महीना

2

Mithun Rashifal January 2026: करियर में उन्नति लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट, पढ़ें मिथुन राशि का भविष्य

3

वृषभ राशि मासिक राशिफल: 14 जनवरी के बाद बदलेगी जातकों की किस्मत, नई नौकरी और धन लाभ के संकेत

4

मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल का पहला महीना? जानें भाग्य और चुनौतिया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.