- Hindi News »
- Religion »
- How Do Naga Sadhus Get Information About Maha Kumbh
ये अनोखे रहस्य जानकर आप हो जाएंगे दंग, दुर्गम चोटियों पर बसे नागा साधुओं को कैसे होती है महाकुंभ की जानकारी
महाकुंभ की जानकारी श्रद्धालुओं को समाचार के जरिए पता चल जाती है लेकिन नागा साधु तो सांसारिक दुनिया से अलग हिमालय की चोटियों पर एकांतवास में होते है उन्हें कैसे इस धार्मिक आयोजन की जानकारी होती है।
- Written By: दीपिका पाल

जानिए नागा साधुओं के रहस्य (सौ.सोशल मीडिया)
Mahakumbh 2025: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन को शुरु होने में जहां पर 10 दिन शेष बचे है वहीं पर महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए श्रद्धालुओं की तैयारियां जारी है। इसके अलावा महाकुंभ की शान कहे जाने वाले नागा साधु भी कुंभ मेले में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे है।
महाकुंभ की जानकारी श्रद्धालुओं को समाचार के जरिए पता चल जाती है लेकिन नागा साधु तो सांसारिक दुनिया से अलग हिमालय की चोटियों पर एकांतवास में होते है उन्हें कैसे इस धार्मिक आयोजन की जानकारी होती है। चलिए जानते हैं नागा साधुओं के अनोखे रहस्य के बारे में…
जानिए इन महाकुंभ के अनोखे रहस्य के बारे में
1- कैसे पहुंच जाते है नागा साधु कुंभ में
सम्बंधित ख़बरें
महाकुंभ के बाद अब पुरी में भी अदाणी की एंट्री, श्रद्धालुओं को मिलेगा मुफ्त भोजन
रातोंरात स्टार बनीं ‘माला गर्ल’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज
देशद्रोही कहने पर धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने कहा- देशभक्ति का मूल्यांकन किसी धार्मिक आयोजन…20 मई को पेशी
Sanoj Mishra: डायरेक्टर सनोज मिश्रा दुष्कर्म मामले में हुए गिरफ्तार, महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया था फिल्म का ऑफर
महाकुंभ में शामिल होने के लिए नागा साधु बड़ी संख्या और अखाड़ों के साथ पहुंचते है हर किसी के मन में यही सवाल आता है कि, आखिर वे यहां पर किस तरह से पहुंचते है। 12 साल तक ब्रह्मचर्य का पालन करने के बाद नागा साधु दीक्षित होते है जहां पर वे दीक्षा लेने के लिए हिमालय की चोटियों पर तप करते है। 12 साल बाद महाकुंभ होने वाला है इसकी जानकारी नागा साधुओं को होती है लेकिन स्थान की जानकारी नहीं होती है।
इसे लेकर नागाओं के सभी 13 अखाड़ों के कोतवाल महाकुंभ से काफी पहले इस धार्मिक आयोजन की तिथि और स्थान की जानकारी देना शुरु करते है मुख्य साधुओं के जरिए दूरदराज में बसे साधुओं को सूचना मिल जाती है। योग से सिद्धियां पाए नागा साधुओं को महाकुंभ की जानकारी का पता ज्योतिष ज्ञान से भी हो जाता है दरअसल वे ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर महाकुंभ की जानकारी अनुमानित कर लेते है।
2- क्यों नागा साधु रहते है निर्वस्त्र
महाकुंभ में अक्सर हम नागा साधुओं को निर्वस्त्र ही देखते है इसके लिए साधुओं का दृष्टिकोण अलग ही बात कहता है। इसके अनुसार नागा साधुओं का कहना है कि, इंसान दुनिया में निर्वस्त्र आया है और संसार में प्राकृतिक रूप से ऐसे ही बिना कपड़ों के रहना चाहिए। इस वजह से नागा साधु कपड़ें नहीं पहनता है। इतना भी कहा जाता है कि, अगर कोई उनके साथ वस्त्र धारण करके आता है उनकी साधना में विघ्न पड़ता है। प्रकृति से जुड़कर नागा साधु हर कार्य को करते है। योग करके नागा साधु अपनी देह को इतना मजबूत कर देते हैं कि, हर परिस्थिति और जलवायु में वो निर्वस्त्र जी सकते हैं।
महाकुंभ की अन्य खबरें जानने के लिए क्लिक करें
3- शरीर पर धुनि लगाए होते है नागा साधु
यहां पर महाकुंभ में आने वाले नागा साधु धुनि लगाए होते है इसके लिए वे कुंभ मेले में डेरा जमाकर धुनि लगाते है औऱ इसकी राख को शरीर पर मलते है। कहा जाता है कि, धुनि की आग को साधारण आग नहीं कहा जाता है बल्कि यह सिद्ध मंत्रों के प्रयोग से सही मुहूर्त में जलाई जाती है। बिना आदेश के धुनि नहीं जलाई जाती है इसके लिए नागा साधु को उसके पास होना चाहिए। नागा साधु यह मानते हैं कि पवित्र धुनि के पास बैठकर अगर नागा साधु कोई बात बोल दे तो वो पूरी अवश्य होती है। जब नागा साधु यात्रा करते हैं तो धुनि उनके पास नहीं होती, लेकिन जहां भी ये अपना डेरा जमाते हैं वहां धुनि अवश्य जलाते हैं।
How do naga sadhus get information about maha kumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














