आत्मविश्वास की कमी (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

आत्मविश्वास क्यों होता है कमजोर? इन 5 आदतों से मिलते हैं संकेत, जानिए क्या है राज

Low Self Confidence Reasons: कुछ खास तरह की आदतें सोशल स्किल की कमियों की ओर इशारा करते है। आज हम आपको ऐसी कुछ आदतों के बारे में बता रहे है जो आत्मविश्वास को कमजोर करते है।

दीपिका पाल

Signals lack of confidence: आत्मविश्वास का होना हर व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार लाने के लिए होता है। अगर व्यक्ति खुद पर ही विश्वास नहीं कर पाते है तो जीवन में कुछ कर पाना आसान नहीं होता है। कई लोग ऐसे होते है जिनमें आत्मविश्वास की कमी होती है जो जो स्पॉट लाइट से दूर किसी कोने में खड़े होते हैं और जब कोई उनके पास आता है तो घबरा उठते हैं। भीड़ में बोलने का साहस नहीं जुटा पाते है। आत्मविश्वास की कमी से लोगों में घबराहट और परेशानी तो होती हैं उनकी खूबियां भी दुनिया के सामने नहीं आ पाती है।

कुछ खास तरह की आदतें सोशल स्किल की कमियों की ओर इशारा करते है। आज हम आपको ऐसी कुछ आदतों के बारे में बता रहे है जो आत्मविश्वास को कमजोर करते है।

ये 5 आदतें होती है आत्मविश्वास में कमी के संकेत

यहां पर कुछ आदतें होती है जो व्यक्ति में नजर आए तो उसका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है।

1- अगर किसी व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी हो तो ऐसे लोग अक्सर डिफेंसिव पोश्चर में होते हैं. वे अपने हाथों को चेस्ट पर क्रॉस करके रखते हैं या पैरों को क्रॉस करके खड़े होते हैं। इस पोस्चर को क्लोज्ड ऑफ पोस्चर कहते है।

2-कुछ लोग आत्मविश्वास के कमी वाले होते है वे नजर मिलाने से कतराते है।अगर आंखों में देखने की जगह इधर उधर देखकर बातें करता है तो सामने वाले को लगता है कि उसे उसकी बातों में दिलचस्पी नहीं है।

3-जिनमें आत्मविश्वास की कमी होती है वे माफी मांगते रहते है। बातचीत के दौरान बार-बार माफी मांगने की आदत आत्मविश्वास की कमी की ओर इशारा करती है।

4- अगर कोई व्यक्ति आत्मविश्वास की कमी वाला होता है वह कुछ फिलर्स वर्ड का इस्तेमाल करते है।बातचीत के दौरान बार बार फिलर वर्ड्स जैसे आं, ऊं का यूज करना या बार बार बातचीत के क्रम को रोक देना भी आत्मविश्वास की कमी को बताता है।

5-जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी है ऐसे लोग खुलकर हंसते नहीं है। घबराहट के कारण लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं और यह उनके व्यवहार में आत्मविश्वास की कमी को बताता है।

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी