मिथुन समेत इन 3 राशि के जातकों के लिए सोना है नुकसानदेह! जानिए किनके लिए है शुभ ही शुभ
Astrology Gold Effects: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन समेत कुछ राशियों के जातकों को सोना पहनने से नुकसान उठाना पड़ सकता है, जबकि कुछ के लिए यह धन, तरक्की और सौभाग्य का कारक बनता है।
- Written By: सीमा कुमारी
सोना पहनना (सौ.सोशल मीडिया)
Unlucky Zodiac Signs For Gold: भारतीय हिंदू परंपरा में सोने को केवल आभूषण नहीं, बल्कि पवित्रता, समृद्धि और दिव्य ऊर्जा यानी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यह वैभव और शुभता का प्रतीक है, जिसे पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विवाह, त्योहारों और अनुष्ठानों में सोने का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे धन की देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद, बुरी शक्तियों से रक्षा और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है।
हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति के लिए सोना पहनना शुभ नहीं माना जाता। सोना ग्रहों में सूर्य से संबंधित धातु मानी जाती है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उनके लिए सोना आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला माना जाता है।
किन राशियों के लिए सोना पहनना अशुभ?
-
वृषभ राशि
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र और गुरु के बीच सामंजस्य नहीं होता। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को अधिक सोना पहनने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: दुर्लभ संयोग में करें ये 5 उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
Purnima 2026: 29 जून की पूर्णिमा क्यों है खास? जानिए स्ट्रॉबेरी मून का रहस्य और वट पूर्णिमा का अनोखा संयोग
शशिकरण देवस्थान के विकास की मांग तेज, भक्तों ने पर्यटन स्थल का दर्जा देने की उठाई आवाज
-
मिथुन राशि
वही मिथुन राशि की बात करें तो, मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। बुध और गुरु के बीच मित्रता न होने के कारण इस राशि के जातकों के लिए सोना पहनना शुभ नहीं माना जाता। इससे मानसिक एकाग्रता कम हो सकती है और धन से जुड़ी समस्या बनी रह सकती हैं।
-
मकर राशि
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के जातकों को भी सोने का आभूषण नहीं पहनने चाहिए। मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि और गुरु के स्वभाव में अंतर होने के कारण मकर राशि के लोगों को सोना पहनने से निर्णय क्षमता कमजोर होने, व्यापारिक नुकसान और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
इन राशियों के लिए सोना होता है शुभ
ज्योतिष के अनुसार मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए सोना धारण करना लाभकारी माना गया है। इन राशियों के लोगों को सोना पहनने से सौभाग्य, मान-सम्मान और आर्थिक मजबूती प्राप्त हो सकती है।
यह भी पढ़ें:-शनिदेव दूर करेंगे बड़े से बड़ा संकट, शनिवार को कर लें ये अचूक उपाय!
सोना पहनने के क्या है जरूरी नियम
अगर कोई व्यक्ति प्रशासनिक, शैक्षणिक या बौद्धिक क्षेत्र में उन्नति चाहता है, तो सोने की अंगूठी तर्जनी उंगली में पहनना शुभ माना जाता है। वहीं वैवाहिक जीवन में मधुरता और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए गले में सोने की चेन धारण करना लाभकारी होता है।
