तुलसी विवाह पर करें ये काम, विवाह के बनेंगे योग, चट मंगनी पट विवाह के उपाय!
Tulsi Vivah Upay: ज्योतिष बताते है कि, तुलसी विवाह के दिन इन उपाय को करने से हर मनोकामना पूरी होती है साथ ही मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बनते है। आइए जान लेते हैं शीघ्र विवाह करने के उपाय।
- Written By: सीमा कुमारी
तुलसी विवाह पर अपनाएं ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Tulsi Vivah Puja: लोक आस्था का महापर्व छठ के बाद तुलसी विवाह का पावन पर्व मनाया जाएगा। तुलसी विवाह सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक हैं। इस साल यह त्योहार 2 नवंबर 2025, रविवार को मनाया जाएगा, क्योंकि कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 2 नवंबर को सुबह 7:31 बजे शुरू हो रही है और 3 नवंबर को सुबह 5:07 बजे समाप्त होगी।
सनातन धर्म में तुलसी माता को लक्ष्मी जी का स्वरूप भी माना गया है और कहते हैं कि तुलसी पर माता लक्ष्मी का वास भी होता है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता की पूजा करना बेहद ही लाभकारी एवं पुण्यदाई माना गया है। क्योंकि, इस दिन भगवान विष्णु के प्रतीक शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह करवाया जाता है।
अगर धार्मिक मान्यता की बात करें तो, ऐसा करने से शादी में आ रही सभी अड़चनें दूर होती हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
House Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
ऐसे में ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बनते है। आइए जान लेते हैं शीघ्र विवाह करने के उपाय।
तुलसी विवाह पर अपनाएं ये उपाय
- तुलसी माता की विधि-विधान और पवित्रता का ध्यान रखते हुए पूजा करें।
- इसके बाद तुलसी माता को हल्दी वाला दूध अर्पित करें ।
- दूध अर्पित करने के बाद माता तुलसी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
- पूजा के बाद तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं।
- तुलसी विवाह पर व्रत और पूजा के बाद सूर्य देव की उपासना करें।
तुलसी विवाह की पूजा के बाद क्या करें
ज्योतिष बताते है कि, तुलसी विवाह के दिन इन उपाय को करने से हर मनोकामना पूरी होती है। कहा जाता है कि, इस दिन सच्चे मन से माता तुलसी की पूजा और प्रार्थना करना शुभ एवं पुण्यदायी होता है।
ये भी पढ़ें- आज छठ पूजा का संध्या अर्घ्य, जानिए दिल्ली, नोएडा, लखनऊ रांची समेत कई अन्य शहरों में सूर्यास्त का समय
ऐसा करने से साथ भक्तों की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा, तुलसी विवाह के दिन व्रत और पूजा के बाद सूर्य देव की उपासना जरूर करें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और वैवाहिक जीवन मंगलमय बनता है।
