नए साल की पहली पूर्णिमा की रात करें ये अचूक उपाय, पूरे साल बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा
Lakshmi Puja Remedies: नए साल की पहली पूर्णिमा की रात किए गए कुछ दुर्लभ और आसान उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं। जानिए ऐसे खास उपाय, जिनसे पूरे साल धन, सुख और समृद्धि बनी रहती है।
- Written By: सीमा कुमारी
नए साल की पहली पूर्णिमा की रात करें ये दुर्लभ उपाय(सौ.सोशल मीडिया)
Purnima Night Remedies: साल 2026 की पहली पूर्णिमा यानी पौष पूर्णिमा 03 जनवरी 2026 को मनाई जा रही है। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व होता है। खासतौर पर ,पूर्णिमा की रात को बहुत शक्तिशाली समय माना गया है क्योंकि इस समय चंद्रमा अपनी पूर्ण ऊर्जा में होता है। पौष पूर्णिमा की रात को ‘सिद्धियों की रात’ भी कहा जाता है।
ऐसे में नए साल की इस पहली पूर्णिमा की रात कुछ विशेष उपाय करने से कई सारी मुश्किलों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए उन अचूक उपाय को जानते हैं –
नए साल की पहली पूर्णिमा की रात करें ये दुर्लभ उपाय
सम्बंधित ख़बरें
जब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
Ganga Snan Rules: गंगा स्नान के नियम जान लें, कहीं अनर्थ न हो जाए
Lucky Rashi 2026: गंगा दशहरा ला रहा है इन 5 राशि के जातकों के लिए भाग्योदय के योग
पति-पत्नी को एक ही थाली में क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए भोजन के नियम और माता लक्ष्मी की कृपा का संबंध
-
मां लक्ष्मी की पूजा
ज्योतिषयों के अनुसार, नए साल की पहली पूर्णिमा की रात घर को साफ-सुथरा रखें। शाम के समय मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। पूजा में कमल का फूल, सफेद मिठाई, चावल और घी का दीपक अर्पित करें। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में स्थायी धन का वास होता है।
-
चंद्र देव को अर्घ्य देना
पूर्णिमा के दिन चंद्र देव को जल में दूध और चावल मिलाकर अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही, चंद्र दोष से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलती है।
-
श्रीसूक्त या लक्ष्मी मंत्र का जाप
रात के समय शांत वातावरण में श्रीसूक्त या “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय धन वृद्धि और सौभाग्य के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। जाप के बाद मां लक्ष्मी से पूरे वर्ष की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
-
दान करना
पूर्णिमा के दिन दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। नए साल की पहली पूर्णिमा पर गरीबों या जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या सफेद वस्तुएं दान करें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती।
-
रात में दीपक जलाए
पूर्णिमा की रात घर के मुख्य द्वार पर घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का प्रवेश होता है। यह उपाय घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने में सहायक माना जाता है।
ये भी पढ़े:-14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के साथ भारत में ये 4 त्योहार भी धूमधाम से मनाए जाएंगे
ऐसा कहा जाता है कि, नए साल की पहली पूर्णिमा की रात किए गए ये सरल लेकिन दुर्लभ उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं। यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ इन्हें किया जाए, तो पूरे साल धन, वैभव और खुशहाली बनी रहती है।
