-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Paush Purnima 2026 5 Galtiyan Lakshmi Rishti
अगर चाहते हो साल 2026 में भरा रहे घर का धन्य-धान्य भंडार, तो पौष पूर्णिमा के दिन न करें ये 5 गलतियां
- Written By: सीमा कुमारी
Paush Purnima Rituals: पौष पूर्णिमा तिथि अत्यंत पवित्र मानी जाती है इसके साथ ही पौष पूर्णिमा के दिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए वरना माता लक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं।

पौष पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां (सौ.सोशल मीडिया)
Paush Purnima Mistakes: 03 जनवरी को साल 2026 की पहली पूर्णिमा यानी पौष पूर्णिमा मनाई जाएगी। सनातन धर्म में पौष महीने की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इसे ‘मोक्षदायिनी पूर्णिमा’ भी कहा जाता है। आपको बता दें, पौष पूर्णिमा के दिन से ही प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत होगी।
पौष पूर्णिमा तिथि अत्यंत पवित्र मानी जाती है इसलिए इस दिन व्रत रखा जाता है, माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और पवित्र नदियों में भक्त स्नान करते हैं। इसके साथ ही पौष पूर्णिमा के दिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए वरना माता लक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
पौष पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां
सम्बंधित ख़बरें
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
House Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
-
सूर्योदय के बाद भी सोना
ज्योतिषयों के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन आपको सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। इस दिन सूर्योदय के बाद तक सोए रहना से आपकी किस्मत रूठ सकती है और माता लक्ष्मी के साथ ही सूर्य देव की कृपा से भी आप वंचित रह सकते हैं। इस दिन सुबह जल्दी उठकर पूजा-ध्यान करने से शुभ फल आपको मिलते हैं।
-
लड़ाई-झगड़ा करना
कहा जाता है कि, पौष पूर्णिमा के दिन आपको गलती से भी किसी से वाद विवाद यानी लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए। इस दिन वाणी पर नियंत्रण रखें और वार्तालाप करते समय शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।
अगर आपके घर में कलह कलेश पौष पूर्णिमा के दिन होते हैं तो माता लक्ष्मी आपके घर से दूर चली जाती हैं और आपको साल भर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
-
तामसिक भोजन का सेवन
पौष पूर्णिमा के दिन मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार, तामसिक भोजन से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं और घर में दरिद्रता का वास हो सकता है।
-
दान करने से पीछे हटना
इस दिन अन्न, वस्त्र, तिल, घी, कंबल या धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। जरूरतमंद को देखकर भी दान न करना या किसी को खाली हाथ लौटाना आर्थिक संकट को बढ़ा सकता है।
-
माता लक्ष्मी की पूजा में लापरवाही
पौष पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा में आलस्य, असावधानी या अधूरी श्रद्धा से देवी की कृपा प्राप्त नहीं होती और धन संबंधी परेशानियां बनी रह सकती हैं।
-
तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचें
पूर्णिमा तिथि के दिन आपको तुलसी के पत्ते भी गलती से नहीं तोड़ने चाहिए। इससे माता लक्ष्मी के साथ ही देवी तुलसी भी रुष्ट हो जाती हैं। पूर्णिमा की पूजा में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पूर्णिमा तिथि से पूर्व ही पत्ते आपको तोड़ लेने चाहिए।
ये भी पढ़े:-घर में केला लगाने से चमकती है किस्मत, जानिए क्या है वास्तु नियम
-
कर्ज का लेन-देन करने से बचें
पौष पूर्णिमा के दिन आपको उधार ना ही देना चाहिए और ना ही किसी से लेना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इस दिन धन का दान करने से आपको लाभ होता है। वहीं उधार का लेन-देन करने से माता लक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं।
Paush purnima 2026 5 galtiyan lakshmi rishti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














