2026 का पहला चंद्र ग्रहण बदल देगा भाग्य! अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय
Grahan Upay 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खास ज्योतिषीय महत्व रखता है। मान्यता है कि इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। जानें अपनी राशि के अनुसार कौन-से उपाय करने से शुभ फल मिल सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
चंद्र ग्रहण (सौ.सोशल मीडिया)
First Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही खास होने वाला है। क्योंकि, यह ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि, यानी 3 मार्च 2026 को लगने जा रहा है। ज्योतिषयों के अनुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 3:21 बजे से शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक अपनी चमक बिखेरेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव हर राशि पर अलग होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि यह ग्रहण आपके जीवन में संकट नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि लेकर आए, तो अपनी राशि के अनुसार ये उपाय जरूर आज़माएं।
अपनी राशि के अनुसार ये उपाय जरूर आज़माएं
-
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,मेष राशि के जातक चंद्र ग्रहण के दौरान “ॐ हनुमते नम:” का जाप करें। इसके अलावा, इस दिन ग्रहण के बाद गुड़ और तांबे का दान करना भी आपके लिए लाभप्रद हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
रथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
गुप्त नवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें देवी उपासना के ये विशेष उपाय, मां की कृपा से दूर होंगी बाधाएं
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 का शुभारंभ कल से, जानें घटस्थापना का शुभ समय, आसान पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व
Tulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
-
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक ग्रहण के दौरान “ॐ नम: शिवाय:” का जाप करें। सफेद वस्तुओं जैसे दूध या चावल का दान आपके लिए वरदान साबित होगा। इससे न केवल मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि धन के नए रास्ते भी खुलेंगे।
-
मिथुन राशि
वृषभ राशि के जातक हरी मूंग या हरे वस्त्र का दान करें। “ॐ बुधाय नमः” या ‘ॐ दुर्गा दुर्गाय नम:” का जाप आपकी निर्णय लेने की क्षमता को सुपरफास्ट बना देगा।
-
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक ग्रहण के दौरान “ॐ नम: शिवाय:” का मानसिक जाप करें। चूंकि चंद्रमा आपकी अपनी राशि का स्वामी है, इसलिए चांदी के पात्र में जल भरकर दान करें। यह उपाय आपकी इमोशनल हेल्थ को बूस्ट करेगा।
-
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक ग्रहण के दौरान “ॐ आदित्याय नम:” का मानसिक जाप करें। सूर्य देव का ध्यान करें और ग्रहण के बाद गेहूं या लाल फलों का दान करें। इससे समाज में आपका मान-सम्मान और आत्मविश्वास दोगुना हो जाएगा।
-
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक ग्रहण के दौरान “ॐ बुधाय नमः” या ‘ॐ दुर्गा दुर्गाय नम:” का जाप करें। जाप आपके अटके हुए कामों को गति देगा और स्वास्थ्य में सुधार लाएगा। बुध की कृपा पाने के लिए हरे फल दान करें।
-
तुला राशि
तुला राशि के जातक “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें।पारिवारिक कलह से बचने के लिए मां लक्ष्मी की आराधना करें। सफेद मिठाई या चावल का दान जीवन में बैलेंस और सुख-शांति लेकर आएगा।
-
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक ग्रहण के दौरान “ॐ हनुमते नम:” का मानसिक जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ आपके लिए सुरक्षा कवच बनेगा। मसूर की दाल का दान करें, इससे शत्रुओं और अज्ञात भय से मुक्ति मिलेगी।
-
धनु राशि
धनु राशि के जातक गुरु मंत्र “ॐ बृहस्पतये नमः” का जाप करें। हल्दी या पीले केले का दान आपके सोए हुए भाग्य को जगाने की ताकत रखता है।
-
मकर राशि
मकर राशि ग्रहण के दौरान ॐ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें। शनि देव के मंत्रों का जाप और काले कंबल या जूतों का दान आपके करियर में आने वाली रुकावटों को जड़ से खत्म कर देगा।
यह भी पढ़ें:-रोहिणी नक्षत्र का श्रीकृष्ण से क्या है संबंध? रोहिणी व्रत में पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त जानिए
-
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक ग्रहण के दौरान ॐ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें। मानसिक दबाव कम करने के लिए जरूरतमंदों को काले वस्त्र या लोहे की वस्तु दान करें। शनि देव की उपासना आपको कठिन समय से बाहर निकालेगी।
-
मीन राशि
मीन राशि के जातक ग्रहण के दौरान ‘ॐ विष्णवे नम:’ मंत्र का जाप करें। भगवान विष्णु का स्मरण करें और पीली मिठाई का दान करें। यह सरल उपाय आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा (Vibes) का संचार करेगा।
