आज देशभर में नाग पंचमी का त्योहार, इस शुभ मुहूर्त में विधिवत करें नाग देवता की पूजा
नागपंचमी का त्योहार आज यानि शुक्रवार को मनाया जा रहा हैं इस दिन नागदेवता की पूजा का विधान होता हैं। सावन में आने वाले इस त्योहार पर भगवान शिव की पूजा का महत्व होता है।
- Written By: दीपिका पाल
नागपंचमी 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
नाग देवता को समर्पित ‘नाग पंचमी’ (Nag Panchami 2024) का पावन त्योहार इस बार 9 अगस्त यानि आज पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।
ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, नाग पंचमी पर भगवान शिव की पूजा-आराधना के साथ उनके गले की शोभा बढ़ाने वाले नाग देवता की विधिवत पूजा अर्चना होती है। कहा जाता है कि नाग की पूजा करने से सांपों के डसने का भय नहीं रहता है। साथ ही जीवन की सभी समस्याएं भी समाप्त हो जाती हैं।
भक्तों को पूजा से मिलता हैं आशीर्वाद
इस दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक शास्त्रों में नाग देवता की पूजा के लिए कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। यदि आप उन नियमों के अनुसार नाग देवता की पूजा करते हैं आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए जान लीजिए नाग पंचमी पर किस विधि से नाग देवता की पूजा करनी चाहिए-
सम्बंधित ख़बरें
सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ
Sawan Somwar: सावन के दूसरे सोमवार को बन रहा ‘दुर्लभ शिव संयोग’, इस दिन पूजा से क्यों मिल सकता है कई गुना फल
बेलपत्र तोड़ने के ये गुप्त नियम नहीं जानते होंगे आप, एक गलती से लग सकता है दोष, नाराज़ हो सकते हैं भोलेनाथ
ऐसे करें नाग देवता की पूजा
नाग पंचमी के दिन सबसे पहले सुबह सूर्योदय से पहले उठें और स्नान आदि करें। इसके बाद शिव जी के साथ-साथ नाग देवता की पूजा करें। कहते है, इस दिन नाग देवता की पूजा में फल, फूल, मिठाई और दूध अवश्य ही अर्पित करें। कहा जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष या फिर राहु-केतु से संबंधित कोई परेशानी हो तो नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा जरूर करनी चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन तांबे के लोटे से नाग देवता की मूर्ति को दूध और जल चढ़ाएं। संभव हो तो मंदिर में चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा रखकर उसका पूजन-अभिषेक करें। इससे नाग देवता और शिव जी दोनों प्रसन्न होते हैं।
शिवलिंग पर बेलपत्र करें अर्पित
नाग पंचमी के दिन शिव जी की पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करना चाहिए। शिव जी को बेलपत्र अति प्रिय माना गया है। इससे व्यक्ति की दरिद्रता दूर होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। बेलपत्र के साथ-साथ आप शिवलिंग पर धतूरा भी चढ़ा सकते हैं। इससे साधक की धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
