गोपाष्टमी के दिन गौ माता को खिलाएं ये चीज़ें, बनने लगेंगे बिगड़े काम, अड़चनें होंगी दूर!
Gopashtami 2025 Kab Hai: मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन गौ पूजा और गौ माता को कुछ चाजों को खिलाने से बिगड़े काम बन जाते हैं, तो आइए जानते हैं इस दिन गौ माता को कौन सी चीजें खिलानी चाहिए?
- Written By: सीमा कुमारी
गोपाष्टमी के दिन गौ माता को क्या खिलाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Gopashtami 2025 Bhog: गुरुवार, 30 अक्टूबर, 2025 को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। सनातन धर्म में इस पर्व का बहुत अधिक महत्व है। यह शुभ एवं पावन तिथि भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। बता दें कि, इस शुभ दिन पर लोग, गायों और बछड़ों की भी पूजा करते हैं, क्योंकि वे भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय हैं। गोपाष्टमी का पर्व मुख्य रूप से मथुरा, वृन्दावन और ब्रज में मनाया जाता है।
ज्योतिषयों के अनुसार, गोपाष्टमी के दिन पूजा-पाठ के साथ-साथ गौ माता को कुछ चीजें अवश्य खिलानी चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि गौ माता को खिलाई जाने वाले चीजें उनके लिए लाभकारी साबित हों।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन गौ सेवा और गौ माता को कुछ चाजों को खिलाने से बिगड़े काम बन जाते हैं, तो आइए जानते हैं इस दिन गौ माता को कौन सी चीजें खिलानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Surya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
Father’s Day: पिता को क्यों कहा जाता है बरगद का पेड़? जानिए धर्म, संस्कृति और जीवन में छिपा इसका गहरा अर्थ
Graha Gochar Prediction: कर्क राशि में त्रिग्रही योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव?
21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
गोपाष्टमी के दिन गौ माता को क्या खिलाना चाहिए
- गोपाष्टमी के दिन गौ माता को हरी घास या ताजा चारा खिलाएं।
- इस दिन गौ माता को गुड़, रोटी और चना जैसे अनाज खिलाएं।
- गौ माता को फल में केला, सेब खिलाएं।
किस तरह लगाएं गौ माता को भोग
गोपाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। गौ माता को भी साफ पानी से नहलाएं या पोंछकर साफ करें। उनके माथे पर रोली और चंदन लगाएं और फूल चढ़ाएं और फिर प्यार से भोग खिलाएं।
इस दिन गौ माता को जबरदस्ती कुछ न खिलाएं। उन्हें आराम से खाने दें। भोग के बाद गौ माता की आरती करें और उनके चारों तरफ एक बार घूमकर प्रणाम करें।
गोपाष्टमी की पूजा से लाभ
सनातन धर्म में गोपाष्टमी पूजा का बहुत अधिक महत्व है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। ये दिन गौ पूजा और गौ सेवा के लिए बहुत शुभ होता है।
इस दिन गौ पूजा और गौ सेवा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू मान्यता के अनुसार, गौ माता के शरीर में 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं। गौ माता के पूजन से व्यक्ति के सारे दुख दूर हो जाते हैं और साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
ये भी पढ़ें–‘अक्षय नवमी’ के दिन ये चीज़ें खरीदना है बड़ा शुभ, लेकिन क्या न खरीदें ज़रूर नोट कर लें
गोपाष्टमी के दिन पूजा करने से घर में सकरात्मक उर्जा का वास होता है। आर्थिक हालात कमजोर नहीं रहते. बिगड़े और रुके हुए काम बनने लगते हैं. परिवार में खुशियों का आगमन होता है. मन में दया और भक्ति बढ़ती है।
