मकर संक्रांति के दिन अपने हाथों से गौ माता को खिलाएं ये चीज़ें, कट जाएंगे ग्रहदोष, सालभर रहेंगे खुशहाल

मकर संक्रांति पर कुछ चीजों का गौ माता को खिलाने से ग्रह दोष तो शांत होते ही हैं साथ ही एक विधि का अनुसरण कर आप शारीरिक पीड़ा से भी मुक्ति पा सकते हैं। इस लिए इस दिन गौ माता को इन चीजों को जरूर खिलाए।
मकर संक्रांति के दिन अपने हाथों से गौ माता को खिलाएं ये चीज़ें, कट जाएंगे ग्रहदोष, सालभर रहेंगे खुशहाल
मकर संक्रांति के दिन गाय को खिलाएं ये चीजें,(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Makar Sankranti 2025: दान का महापर्व मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी, मंगलवार के दिन पूरे देशभर में मनाया जाएगा। सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। ‘मकर संक्रांति’ के दिन स्नान और दान करने का शास्त्रों में बहुत महत्व माना गया है। इस दिन तिल गुड़ खाना और तिल का दान करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान इस जीवन में तो सुख समृद्धि लाता है, बल्कि कई जन्मों तक इसका पुण्य फल मिलता है।

लेकिन, आपको यहां एक बात बहुत जरूरी ध्यान रखनी चाहिए कि बिना गौ माता को दान किये सभी पुण्य कार्य अधूरे ही रहते हैं। शास्त्रों में गाय को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। 33 कोटि देवी-देवताओं का वास गौ माता में होता है।

यदि कहीं और कुछ दान नहीं कर पा रहे हैं तो सिर्फ गाय माता को ही दान करके आप दान का पुण्य अर्जित कर सकते हैं। मकर संक्रांति पर कुछ वस्तुओं का गौ माता को दान करने से ग्रह दोष तो शांत होते ही हैं साथ ही एक विधि का अनुसरण कर आप शारीरिक पीड़ा से भी मुक्ति पा सकते हैं।

गौ सेवा से कुंडली में सूर्य तेज होता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन वस्तुओं का गौ माता को दान करने से ग्रहदोष शांत होते हैं, शारीरिक पीड़ा से भी मुक्ति मिल सकती है।

मकर संक्रांति के दिन गाय को खिलाएं ये चीजें 

हरी सब्जियां

ज्योतिषियों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन गाय को हरी साग-सब्जियां खिलाना शुभ होता हैं। इस दिन गौ माता को हरी सब्जियां अवश्य खिलाएं। उनके निमित्त पालक आदि खरीदकर अर्पित करें। गौ माता को हरा चारा या पालक आदि खिलाने से बुध ग्रह दोष समाप्त होता है। घर परिवार में सुख समृद्धि आती है।

गुड़ रोटी

गुड़ और गेहूं का संबंध सूर्य ग्रह से माना गया है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाने से जहां एक ओर कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है तो वहीं, गौ माता का आशीर्वाद भी बना रहता है। मकर संक्रांति के दिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

गोंद लड्डू

मकर संक्रांति के दिन गाय को गोंद के लड्डू खिलाने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गाय को गोंद के लड्डू खिलाने से न सिर्फ घर में सफलता प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं बल्कि भाग्य में वृद्धि होती है। व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और ग्रह दोष भी दूर हो जाता है।

तिल पंजीरी

मकर संक्रांति के दिन गाय को तिल और पंजीरी भी खिलाना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि तिल से बनी किसी चीज का भोग गाय को इस दिन खिलाने से पिट शांत होते हैं और शनिदेव भी प्रसन्न रहते हैं। वहीं, पंजीरी खिलाने से पारिवारिक क्लेश दूर होता है और सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।

चने की दाल

मकर संक्रांति के दिन गाय को चने की दाल भी खिलाना शुभ माना जाता है। इस दिन गाय माता को चने की दाल खिलाएं। चाहे तो आटे की लोई बनाकर उसमें दाल रखकर खिलाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com