Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन महीना भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत करने का भी विशेष समय माना जाता है जानें सावन में मुख्य द्वार पर कौन-सा उपाय करना शुभ माना जाता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Aug 04, 2026 | 09:37 PM

भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sawan Main Door Remedy: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, इस महीने में जो भी भक्त सच्चे मन से महादेव की आराधना करता है उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है और दुख-तकलीफ दूर हो जाती है। ऐसे में शिव भक्त कई तरह उपाय अपनाते है। खासतौर पर, मुख्य द्वार से जुड़ा उपाय।

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दौरान घर के मुख्य द्वार पर एक आसान उपाय अपनाने से नकारात्मकता दूर होने की मान्यता है। जानिए सावन माह में किए जाने वाले एक ऐसे ही उपाय के बारे में।

सावन महीने में घर के मुख्य द्वार पर जरूर करें ये काम

  • रोजाना करें ये काम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन के दौरान हर सुबह स्नान के बाद एक गिलास या लोटे में साफ पानी लें और उसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें। इसके बाद इस जल का छिड़काव घर के मुख्य द्वार, चौखट और उसके आसपास करें। मान्यता है कि यह उपाय घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को कम करता है।

सम्बंधित ख़बरें

Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर

Sawan 2026: सावन सोमवार का अचूक उपाय: घर की इन 5 जगहों पर दीपक जलाते ही बरसती है शिव-पार्वती की कृपा

Mangala Gauri Vrat Katha : सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज: पूजा के दौरान जरूर पढ़ें यह चमत्कारी कथा

Kaal Bhairav Puja: सावन कालाष्टमी कल, काल भैरव की पूजा में करें ये एक काम, भय-संकट रहेंगी दूर

  • हल्दी क्यों मानी जाती है शुभता का प्रतीक?

हिंदू परंपरा में हल्दी को बेहद पवित्र और शुभ माना गया है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इसका संबंध गुरु ग्रह से बताया है, जो ज्ञान, समृद्धि और शुभता का प्रतीक है। इसलिए हल्दी का प्रयोग पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में भी किया जाता है।

मान्यता है कि मुख्य द्वार पर हल्दी मिले जल का नियमित छिड़काव करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति का वातावरण रहने, मानसिक तनाव कम होने और समृद्धि के अवसर बढ़ने की भी मान्यता है। साथ ही भगवान शिव और मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें- Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर

  • मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बनाएं

इसके अलावा, सावन के महीने में मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना भी लाभकारी माना जाता है। कहते हैं कि इससे शिव कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इसके लिए आम के ताजे पत्तों और गेंदे के फूलों की तोरण बनाएं बनाकर उसे मुख्य द्वार पर लगाएं।

  • इन बातों का भी रखें ध्यान

सावन में बारिश और हरियाली रहती है। ऐसे में नकारात्मकता दूर करने के लिए सिर्फ उपाय कर लेना ही पर्याप्त नहीं माना जाता। बल्कि मुख्य द्वार हमेशा साफ, व्यवस्थित होना चाहिए। इससे शुभ ऊर्जा के प्रवेश का मार्ग खुलाता है।

Sawan 2026 main door vastu remedy for prosperity

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 09:37 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Lord Shiva
  • Religion News
  • Sawan Somwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.