Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhagavad Gita: आसपास नकारात्मक लोग हों तब भी घर को ऐसे रखें खुशहाल और शांत, गीता से सीखें ये 5 आसान उपाय

Geeta Lesson: घर में नकारात्मक लोगों या तनावपूर्ण माहौल की वजह से शांति भंग हो रही है, तो श्रीमद्भगवद्गीता के ये 5 आसान सिद्धांत अपनाएं। ये उपाय घर में ऊर्जा, प्रेम, सौहार्द और मानसिक शांति बनी रहेगी।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Aug 05, 2026 | 07:44 AM

भगवद् गीता (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhagavad Gita Lessons For Home: घर वह स्थान होता है, जहां पहुंचकर हर व्यक्ति सुकून पाता हैं, नई एनर्जी से भर जाता है और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताते हैं। लेकिन कई बार घर में नकारात्मक लोगों का प्रभाव बढ़ जाता है और घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है, ऐसी परिस्थितियां घर की शांति और सकारात्मक माहौल को प्रभावित करती हैं।

इन्हीं परिस्थितियों में श्रीमद्भगवद्गीता जीवन जीने की सीख देती है, जो मन को शांत रखने और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है। कुछ सरल आध्यात्मिक आदतें, व्यवहार और ग्रेटीट्यूड की भावना को अपनाकर आप अपने घर को प्रेम, सौहार्द और खुशियों से भर सकते हैं।

अपने व्यवहार में रखें शांति और संतुलन

हमारी दिनचर्या में कई ऐसे छोटे-छोटे व्यवहार होते हैं, जो घर के माहौल पर गहरा असर डालते हैं। शांत, सौम्य और संयमित रहना अपने आप में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का सबसे प्रभावी तरीका है। श्रीमद्भगवद्गीता से हमें यह सीख मिलती है कि दूसरों को बदलने की कोशिश करने के बजाय अपनी प्रतिक्रियाओं पर नियंत्रण रखना अधिक जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें

Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि

Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर

Sawan 2026: सावन सोमवार का अचूक उपाय: घर की इन 5 जगहों पर दीपक जलाते ही बरसती है शिव-पार्वती की कृपा

Mangala Gauri Vrat Katha : सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज: पूजा के दौरान जरूर पढ़ें यह चमत्कारी कथा

मुस्कुराकर बात करना, मधुर भाषा का प्रयोग करना और हर काम को धैर्य के साथ करना घर में तनाव को कम करता है। आपकी यह शांत ऊर्जा न केवल नकारात्मकता को कमजोर करती है, बल्कि घर में प्रेम, विश्वास और सौहार्द का वातावरण भी बनाती है।

साफ-सफाई और रोशनी से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा

एक स्वच्छ, व्यवस्थित और रोशनी से भरपूर घर मन को हल्का और शांत महसूस कराता है। गीता के वर्णन के अनुसार, बाहरी स्वच्छता मानसिक स्पष्टता और आध्यात्मिक शक्ति का भी प्रतीक है। इसके लिए घर की नियमित सफाई करें, अनावश्यक सामान हटाएं और कमरों में प्राकृतिक धूप आने दें। शाम के समय दीपक, मोमबत्ती या अगरबत्ती जलाना भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसा वातावरण घर में खुशी, क्रिएटिविटी और मानसिक शांति को बढ़ावा देता है।

हर दिन ग्रेटीट्यूड व्यक्त करने की आदत डालें

कृतज्ञता का भाव व्यक्ति के मन और घर दोनों की ऊर्जा को पॉजिटिव बनाता है। गीता का सार सिखाता है कि जीवन में मिली छोटी-छोटी खुशियों के लिए आभार व्यक्त करने से मन में संतोष और शांति की भावना आती है। हर दिन की शुरुआत या अंत में अपने परिवार, भोजन, स्वास्थ्य या प्रकृति जैसी चीजों के लिए धन्यवाद करते हुए करें। अपने प्रियजनों से प्रेम पूर्वक बात करें और उनके योगदान की सराहना करें। यह आदत रिश्तों को मजबूत बनाती है और घर का वातावरण खुशहाल होता है।

निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करें

श्रीमद्भगवद्गीता में कर्मयोग का महत्व बताया गया है, जिसमें बिना किसी स्वार्थ या फल की अपेक्षा के प्रेमपूर्वक किए गए कार्य सबसे श्रेष्ठ माने गए हैं। परिवार के सदस्यों की मदद करना, जरूरतमंदों का सहयोग करना या पशु-पक्षियों की सेवा करने से घर में करुणा और सकारात्मकता का संचार होता है। जब घर में प्रेम और सहयोग का भाव बना रहता है, तो तनाव और नकारात्मकता स्वतः कम होने लगती है। यह आदत रिश्तों को मजबूत बनाकर पूरे घर को शांति और खुशियों से भर देती है।

ये भी पढ़ें- सावन का पहला सोम प्रदोष व्रत कब है? नोट कर लें डेट और मुहूर्त, इस दिन बन रहा है दुर्लभ महासंयोग

सकारात्मक सुरक्षा कवच की कल्पना करें

मानसिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा की कल्पना करना भी एक प्रभावी आध्यात्मिक अभ्यास माना जाता है। प्रतिदिन कुछ मिनट आंखें बंद करके कल्पना करें कि आपके घर और परिवार के चारों ओर सुनहरी रोशनी का एक सुरक्षा कवच बना हुआ है। यह सुनहरी रोशनी पूरे घर में शांति, सुरक्षा और सकारात्मकता का संचार करती है। नियमित रूप से यह अभ्यास करने से तनाव कम होता है, मन आशावादी बनता है और घर का वातावरण शांत व आनंदमय हो जाता है।

Bhagavad gita tips to keep home happy calm around negative people

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 07:44 AM

Topics:  

  • Home Remedies
  • Home Tips
  • Religion News
  • Sanatan Culture
  • Sanatana Dharma
  • Spiritual

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.