Father’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Father’s Day: ज्योतिष के अनुसार 5 राशियों के पुरुष बेस्ट फादर माने जाते हैं। कर्क, वृषभ, सिंह और मकर राशि के पिता अपने बच्चों को प्यार, सुरक्षा, मार्गदर्शन और सफलता की सीख देने में सबसे आगे होते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
फादर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)
Father’s Day Horoscope: आज 21 जून यानी रविवार को दुनिया भर में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। यह दिन पिता के लिए समर्पित है, जिसमें बच्चे उनको स्पेशल फील कराने की कोशिश करते हैं। पिता घर का वो इंसान होते हैं, जो अपने बच्चों को हमेशा अपनी क्षमता से अधिक देना चाहते हैं।।
इसके साथ ही अपने जीवन के अनुभवों से उनका पालन, पोषण, सुरक्षा, मार्गदर्शन से लेकर वो सब कुछ करने का प्रयास करते हैं, ताकि उनके बच्चे अपने जीवन में सफल हों। ज्योतिष के दृष्टिकोण से देखें, तो सभी 12 राशि के जातक अच्छे पिता होते हैं, लेकिन जिसके पुरुष जातक अच्छे पिता साबित होते हैं, वे अपने बच्चों को सुरक्षा, प्यार, अनुभव, सफलता के मंत्र सब कुछ देते हैं।
कर्क राशि (फोटो.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Hair Serum: महंगे हेयर सीरम छोड़िए! घर पर इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर सीरम, बाल बनेंगे सिल्की और चमकदार
Birthday Horoscope 21 June 2026: आज जन्मे बच्चे नौकरी में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम, जानें कैसा होगा इनका करियर
Father’s Day: पिता को क्यों कहा जाता है बरगद का पेड़? जानिए धर्म, संस्कृति और जीवन में छिपा इसका गहरा अर्थ
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
कर्क राशि वाले पिता रखते हैं मां की तरह ख्याल
कर्क राशि के लोग भावुक प्रवृति के होते हैं, क्योंकि इनकी राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के जातक अपने बच्चों की बहुत केयर करते हैं और उनसे काफी इमोशनली अटैच होते हैं। इसलिए इन्हें मदर फिगर कहा जाता है। ये लोग अपने बच्चों के मन को पढ़ने में माहिर होते हैं, उनके बिना कहे उनके मन की हर बात समझ लेते हैं और फिर उसी के अनुसार व्यवहार करते हैं। ये अपने बच्चों के साथ हर वक्त में साथ देते हैं, चाहें समय अच्छा हो या बुरा, इससे फर्क नहीं पड़ता है। ये अगर गलती से बच्चों को डांट भी दें तो थोड़ी देर बाद उनको समझाते हैं और माफी भी मांग लेते हैं। कर्क राशि के पिता अपने परिवार के साथ समय बिताना अधिक पसंद करते हैं।
वृषभ राशि (फोटो.सोशल मीडिया)
वृषभ बच्चों को देते हैं सुरक्षा और स्थिरता
वृषभ राशि के जातक भी एक अच्छे पिता होते हैं। ये अपने बच्चों को सुरक्षा और लाइफ में स्थिरता प्रदान करते हैं.।इनके पास काफी धैर्य होता है, इसलिए ये किसी भी परिस्थिति में शांत रहते हैं और न ही खुद डगमगाते हैं और न ही अपने बच्चों को डगमगाने देते हैं। हर परिस्थिति में बच्चों को मजबूत बनना सिखाते हैं। ये बच्चों पर बेवजह नहीं चिल्लाते हैं, अगर वे गलती करते हैं, तभी टोकते हैं और फिर समझाते हैं। इस वजह से बच्चे भी इनसे काफी लगाव महसूस करते है। वृषभ राशि के पिता बच्चों को भावनात्मक रूप से मदद करते हैं और अपने बच्चों के लिए ओवर प्रोटेक्टिव होते हैं।
सिंह राशि (फोटो.सोशल मीडिया)
सिंह राशि के पिता बच्चों में भरते हैं उत्साह
सिंह राशि वाले लोग अपने बच्चों के लिए बूस्ट का काम करते हैं। वे उनके आत्म विश्वास को बढ़ाते हैं, इस बात का विश्वास दिलाते हैं कि तुम सब कुछ कर सकते हो और किसी बच्चे के लिए यह लाइन एक स्पार्क की तरह काम करता है और उन्हें हर वक्त अपनी क्षमता से बढ़कर कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है। सिंह राशि के पिता बच्चों के दोस्त बनकर रहना पसंद करते हैं। उनके साथ मौज मस्ती करना इनको अच्छा लगता है। इस वजह से बच्चे भी अपने मन की बातें उनसे सहज होकर बिना डरे शेयर करते हैं। सिंह राशि वाले पिता बच्चों को अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
मकर राशि (फोटो.सोशल मीडिया)
मकर राशि वाले बनते हैं रोल मॉडल
मकर राशि के जातक अपने बच्चों की जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते हैं। इस राशि के पिता चीजों को लेकर काफी प्रैक्टिकल अप्रोच रखते हैं और बच्चों को हमेशा उचित मार्गदर्शन देते हैं। ये बच्चों का रोल मॉडल बनने में विश्वास रखते हैं। ये स्वयं अनुशासन प्रिय होते हैं और बच्चों को भी उसी राह पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। ये बच्चों को कड़ी मेहनत करने और कड़े अनुभवों से सीखने के लिए प्रेरित करते हैं. इनका उद्देश्य बच्चों को जीवन में आत्मनिर्भर और सफल बनाना होता है। मकर राशि के पिता बच्चों के साथ कभी-कभी सख्त होते हैं, जो उनके बच्चों की बेहतरी के लिए होता है, लेकिन भीतर से बिल्कुल नरम दिल होते हैं।
