फाल्गुन का महीना हो गया शुरू, भगवान शिव और श्रीकृष्ण के आशीष के लिए बस कर लें ये उपाय, बरसेगी कृपा ही कृपा!
Lord Shiva: आज 2 फरवरी से साल का आखिरी महीना यानी फाल्गुन महीने की शुरुआत हो रही हैफाल्गुन मास में किए गए सरल उपायों से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
- Written By: सीमा कुमारी
फाल्गुन का महीना (सौ.सोशल मीडिया)
Falgun Month Start 2026: आज 2 फरवरी से साल का आखिरी महीना यानी फाल्गुन महीने की शुरुआत हो रही है। यह महीना भगवान शिव, श्री कृष्ण और चंद्र देव की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से फाल्गुन का महीना अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि इसी महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि, साल का आखिरी महीने फाल्गुन में देव अधिदेव भगवान शिव और श्री कृष्ण की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस महीने का महत्व और महादेव की कृपा पाने के कुछ खास उपाय-
शिव कृपा के लिए फाल्गुन माह में करे ये अचूक उपाय
धार्मिक ग्रथों में फाल्गुन में शिव आराधना का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति आर्थिक, मानसिक या शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस महीने ये उपाय जरूर करें।
सम्बंधित ख़बरें
Ekadashi Vrat: निर्जला एकादशी का व्रत गलती से हो जाए भंग तो क्या करें? जानिए शास्त्रों में बताए गए आसान उपाय
Nirjala Ekadashi :निर्जला एकादशी 2026 इन चीजों का दान दिला सकता है अक्षय पुण्य, जानिए दान का सबसे शुभ समय
Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर वृंदावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Mandir Vastu Rules: सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनाना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए वास्तु के अहम नियम
-
भगवान शिव का अभिषेक का करें
रोजाना सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। यदि संभव हो तो जल में थोड़ा गंगाजल और काले तिल मिलाकर ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव का अभिषेक करें।
-
बेलपत्र और धतूरा चढ़ाए
देवों के महादेव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें। बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखें कि वह कहीं से कटा-फटा न हो।
-
सफेद वस्तुओं का दान करें
भगवान शिव का प्रिय माह फाल्गुन में सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही, घी या सफेद वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। कहते है इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और मानसिक शांति मिलती है।
-
चंदन का लेप लगाए
शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाने से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
यह भी पढ़ें:-ग़लत दिशा की किचन से रिश्ते बिगड़ने का बड़ा खतरा, जानिए कौन सी दिशा है सबसे शुभ
फाल्गुन मास का आध्यात्मिक महत्व
सनातन धर्म में फाल्गुन मास का बड़ा महत्व हैं। यह माह हिंदू वर्ष का 12वां और अंतिम महीना है। इसे आनंद और उल्लास का महीना कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महीने के स्वामी चंद्रमा हैं। इस समय प्रकृति में बदलाव आता है और वसंत ऋतु का प्रभाव बढ़ने लगता है, जो मन में सकारात्मकता और उत्साह भर देता है।
