Falgun Month Upay:हिंदू धर्म में फाल्गुन माह का होता है महत्व, इन देवी-देवताओं की पूजा करना मानते है अत्यंत फलदायी

फाल्गुन महीने में विशेषकर बड़े त्योहार भी आते है महाशिवरात्रि के साथ होली का त्योहार खास होता है।शास्त्रों के अनुसार, फाल्गुन माह के दौरान व्रत के साथ ही इन देवी-देवताओं की आराधना करना बेहद शुभ माना जाता है।
फाल्गुन में इन देवी-देवताओं का करें पूजन
फाल्गुन में इन देवी-देवताओं का करें पूजन (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Falgun Month Upay: हिंदू धर्म में हर व्रत- त्योहार का महत्व होता है इसमें हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास अंतिम महीना होता है। इस फाल्गुन महीने में विशेषकर बड़े त्योहार भी आते है महाशिवरात्रि के साथ होली का त्योहार खास होता है। त्योहार की जहां पर फाल्गुन महीने में बयार देखने के लिए मिलती है उतना ही इस समय भगवान की भक्ति भी कई शुभ समय लेकर आती है।

शास्त्रों के अनुसार, फाल्गुन माह के दौरान व्रत के साथ ही इन देवी-देवताओं की आराधना करना बेहद शुभ माना जाता है कहते है यह व्रत फलदायिनी होते है। चलिए जान लेते है.....

इन देवी-देवताओं का फाल्गुन मास में करें ध्यान

फाल्गुन मास की शुरुआत हो गई है ऐसे में इस दौरान अगर आप इन देवी-देवताओं की पूजा करते है तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है...

1. भगवान शिव-माता पार्वती

फाल्गुन महीने के दौरान सबसे पहला त्योहार महाशिवरात्रि आता है इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान होता है। कहते है देवताओं का ध्यान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस माह में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के चमत्कारी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय'मंत्र का जाप जरूर करें, जीवन की सारी परेशानियां हल होने लगेगी।

2. भगवान विष्णु

महाशिवरात्रि के बाद भगवान विष्णु जी की आराधना का दिन भी आता है इस दौरान कई व्रत रखे जाते है। कहते है फाल्गुन के महीने में अगर आप भगवान विष्णु का ध्यान करते है तो सुख-समृद्धि से लेकर शांति और संपन्नता का बढ़ती है। यहां पर श्री हरि का ध्यान करते हुए विष्णु जी को चंदन, अक्षत, पीला वस्त्र, धूप-दीप और फूल अर्पित करें। साथ ही विष्णु जी की आरती और मंत्रों का जाप भी करें। ऐसा करने से लाभ मिलता है।

3.भगवान कृष्ण-राधा रानी

फाल्गुन के महीने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के रूप भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का ध्यान करने का महत्व होता है। इस महीने में ही फाग का त्योहार यानि होली आती है। होली का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है राधा रानी और कान्हा जी की उपासना करने से जीवन में प्रेम और खुशहाली बनी रहती है। होली का सबसे खास उत्साह मथुरा, वृंदावन और बरसाना में देखने के लिए मिलता है। महाशिवरात्रि की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-  

4. चंद्रमा

फाल्गुन का महीना चंद्रमा की आराधना के लिए भी खास होता है ऐसा धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि, फाल्गुन माह में चंद्रमा का जन्म हुआ था। ऐसे में इस महीने में चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली में चंद्र की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही चंद्र दोष भी दूर होता है। चंद्रमा की उपासना करने से जीवन में मानसिक शांति मिलती है।

इस तरह फाल्गुन के महीने में आप इन देवी-देवताओं का ध्यान कर सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com