घर की इस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार, जानें वास्तु नियम
Astro Tips: घर में हाथी की मूर्ति को सही दिशा में रखने से अन्न-धन की वृद्धि होती है और वास्तु दोष दूर होते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने में सहायक होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
हाथी की मूर्ति (सौ.सोशल मीडिया)
Elephant Idol For Home Vastu: सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में हाथी को ऐश्वर्य, शक्ति, बुद्धिमत्ता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। चूंकि हाथी का संबंध गजराज के रूप में माता लक्ष्मी से और गजमुख के रूप में भगवान गणेश से है, इसलिए इसे घर में रखना खुशहाली के द्वार खोलने जैसा है।
इसलिए घर में हाथी की मूर्ति को रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर की सही दिशा में रखने से वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
अगर आप भी वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो घर में हाथी की मूर्ति को रखें। इससे जीवन में सफलता के मार्ग खुलेंगे और घर में सुख-शांति का वास होगा। ऐसे में आइए जानते हैं घर में हाथी की मूर्ति रखने के नियम के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
Char Dham Yatra: सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का क्या महत्व है? जानिए आस्था की इस विशेष यात्रा की अद्भुत महिमा
Broom Vastu Rules: झाड़ू लगाने से पहले ये बातें अच्छे से गांठ बांध लें, वरना कंगाली का खतरा!
Shivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों की क्या होती हैं खूबियां? जानिए कमियां और उन्हें दूर करने के उपाय भी!
घर की किस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति
उत्तर और पूर्व दिशा
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हाथी की मूर्ति को उत्तर और पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि उत्तर दिशा को कुबेर की मानी जाती है। इस दिशा में हाथी की मूर्ति रखने से जातक को धन की प्राप्ति होती है और आर्थिक तंगी की समस्या से मुक्ति मिलती है।
मुख्य द्वार पर
कहा जाता है कि, हाथी की मूर्ति को मुख्य द्वार पर भी रख सकते हैं। मुख्य द्वार पर हाथी का जोड़ा रखना उत्तम माना जाता है। इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
बेडरूम में
ज्योतिष बताते है कि, वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए बेडरूम में हाथी की मूर्ति को रख सकते हैं। बेडरूम में मूर्ति को उत्तर-पश्चिम कोने में रखना चाहिए।
कैसी हाथी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है?
ऊपर उठी सूंड वाली मूर्ति
ऊपर उठी सूंड वाली हाथी की मूर्ति को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह सफलता, शक्ति और बाधाओं को दूर करने का प्रतीक होती है।
. जोड़ी में हाथी की मूर्ति
दो हाथियों की जोड़ी (जो साथ में हों) रखने से दांपत्य सुख, पारिवारिक प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।
यह भी पढ़ें:-जया एकादशी पर तुलसी पूजा का ये अचूक विधि, बरसेगी भगवान विष्णु की असीम कृपा
. शांत और सौम्य भाव वाली मूर्ति
- हाथी का चेहरा क्रोधित या आक्रामक नहीं होना चाहिए।
- शांत मुद्रा वाली मूर्ति घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है।
- भीतर की ओर मुख वाली मूर्ति
- हाथी का मुंह घर की ओर होना चाहिए,जिससे समृद्धि और सौभाग्य घर में प्रवेश करता है।
