Ekadashi Daan Item : देवशयनी एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान, भगवान विष्णु प्रसन्न होकर देंगे अभयदान
Ekadashi Daan Item 2026 : देवशयनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा और दान-पुण्य के लिए विशेष माना जाता है। जानिए देवशयनी एकादशी पर किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान विष्णु संग माता लक्ष्मी (सौ.AI)
Devshayani Ekadashi Daan Items: देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पवित्र व्रत है। यह हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाई जाती है। इस बार 25 जुलाई को रखा जाएगा। भगवान विष्णु के योगनिद्रा में चले जाने से देवशयनी एकादशी के व्रत और पूजा का महत्व कम नहीं होता है।
बल्कि इन 4 माह तक संसार का संचालन स्वयं भगवान शिव करते हैं। ऐसे में भजन-कीर्तन व पूजा-पाठ, दानपुण्य जैसे शुभ कार्य करने से जातक का जीवन सुखमय बना रहता है।
देवशयनी एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
-
अन्न दान करें
देवशयनी एकादशी के दिन अन्न दान को बहुत पुण्यकारी माना गया है। इस दिन गरीबों, जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को भोजन कराना शुभ माना जाता है। गेहूं, चावल, दाल, फल और अन्य खाद्य सामग्री का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
सम्बंधित ख़बरें
Nose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां क्यों मानी जाती हैं भाग्यशाली? जानिए क्या है रहस्य
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर चढ़ा दें बस यह एक चीज, भोलेनाथ की बरसेगी असीम कृपा
Tulsi Plant : घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे रखना शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर तुलसी के ये 5 उपाय बदल देंगे किस्मत, धन की कभी नहीं होगी कमी
-
वस्त्र दान करें
इसके अलावा, इस दिन जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करना भी शुभ माना जाता है। साफ और नए कपड़ों का दान करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
-
जल दान करें
इस दिन जल से जुड़ी वस्तुओं का दान भी विशेष फलदायी माना जाता है। गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी के घड़े, शरबत या अन्य पेय पदार्थों का दान करना पुण्य का कार्य माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जल दान करने से व्यक्ति को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
-
पीले रंग की वस्तुएं और जूते-चप्पल दान करें
इस दिन पीला चंदन, पीला केसर, पीले फूल और गरीबों व जरूरतमंदों को जूते-चप्पल का दान करें. इन चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Nose Mole Meaning: नाक पर तिल वाली लड़कियां क्यों मानी जाती हैं भाग्यशाली? जानिए क्या है रहस्य
-
मौसमी फल और वस्त्र
देवशयनी एकादशी के दिन मौसमी फल जैसे आम, तरबूज आदि करें। साथ ही पीले वस्त्र, नए वस्त्र का दान करें. इन चीजों के दान से सुख-समृद्धि बढ़ती है।इसके अलावा गाय की सेवा करना, जरूरतमंदों की मदद करना और धार्मिक कार्यों में सहयोग देना भी इस दिन अच्छा माना जाता है।
देवशयनी एकादशी का धार्मिक महत्व
देवशयनी एकादशी का धार्मिक महत्व अत्यधिक है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु राजा बलि के पास पाताल लोक में चार महीने के लिए विश्राम करने चले जाते हैं और कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। यह समय आंतरिक शांति, ध्यान, भक्ति और साधना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।
