- Hindi News »
- Religion »
- Do These Surefire Remedies On The Day Of Somvati Amavasya
सोमवती अमावस्या के दिन करें ये अचूक उपाय, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा, परिवार में आएगी खुशहाली!
सोमवती अमावस्या के दिन किए गए सभी उपाय अत्यधिक प्रभावी होते है। यदि आप निरंतर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, तो इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको मदद मिल सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये उपाय(सौ.सोशल मीडिया)
हिंदू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि का बहुत ज्यादा महत्व होता है। हर महीने में एक बार अमावस्या तिथि आती है जो हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण तिथि होती है। इस दिन पर स्नान दान जप तर्पण पिंडदान आदि कर्म किए जाते हैं जिससे जातक को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। ज्येष्ठ माह में आने वाली अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत भी रखा जाता है। इस बार ज्येष्ठ महीने की अमावस्या 26 मई को पड़ रही है।
शास्त्रों के अनुसार, यदि अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और व्रत का पालन करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, ज्योतिषयों के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
सोमवती अमावस्या के दिन करें ये उपाय
सम्बंधित ख़बरें
लहसुन के क्या हैं फ़ायदे? एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
श्री प्रेमानंद जी महराज ने बताया प्रेम में डूबे भक्त की हालत कैसी होती है? जानिए ऐसा रहस्य, जो जीवन बदल देगा
महाभारत में हनुमान को कौन दे सकता था टक्कर? जानें किस महारथी का नाम है शामिल
महाभारत के इन महान पात्रों का जन्म था श्राप और रहस्यों से जुड़ा, जानें किसका नाम शामिल
पारिवारिक जीवन में सुख शांति
ज्योतिषयों के अनुसार, पारिवारिक जीवन में सुख शांति के लिए सोमवती अमावस्या के दिन शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए। कहते हैआपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। इसलिए इस दिन शिव परिवार की पूजा करना न भूलें।
पितृ दोष से मुक्ति
पितृ दोष से मुक्ति के लिए सोमवती अमावस्या के दिन काले तिलों का दान करना शुभ होता हैं। ऐसा करने से आपको पितरों की कृपा तो प्राप्त होती है, साथ ही करियर के क्षेत्र में भी तरक्की मिलती हैं।
आर्थिक तंगी से निजात
सोमवती अमावस्या के दिन आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए गंगाजल और बिल्वपत्र शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिए। इस उपाय को करने से धन धान्य से जुड़ी परेशानियों से आपको मुक्ति मिलती है।
सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति
सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए। क्योंकि, पीपल के वृक्ष में त्रिदेवों का वास होता है। कहा जाता है कि, पीपल की जड़ में पानी डालने से ब्रह्मा, विष्णु, महेश तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। ये उपाय आपके समस्त दुखों को दूर कर सकता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति की प्राप्ति होती है।
Do these surefire remedies on the day of somvati amavasya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी
Apr 02, 2026 | 09:11 PMधोनी से माफी मांगता हूं…दिग्गज क्रिकेटर ने मानी अपने पिता की गलती, कई बार लगा चुके हैं ‘थाला’ पर गंभीर आरोप
Apr 02, 2026 | 09:09 PMकेरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
Apr 02, 2026 | 09:01 PMहोर्मुज में जंग जैसे हालात! 25 से अधिक जहाजों पर हमले के बाद ब्रिटेन ने बुलाई बड़ी बैठक, भारत भी शामिल
Apr 02, 2026 | 08:56 PMअब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
Apr 02, 2026 | 08:56 PMईडन गार्डन्स में अजिक्य रहाणे का बड़ा कारनामा, ठोका अनोखा ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने
Apr 02, 2026 | 08:51 PMट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा
Apr 02, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














