Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं कर लें ये उपाय, वैवाहिक जीवन में मिठास लाने और पति की इनकम को चार चांद लगने के लिए करें ये काम

अखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में बड़ा रखता हैं। मान्यता है वट सावित्री व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 14, 2025 | 06:19 PM

वट सावित्री व्रत पर करें ये आसान उपाय (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने में हिंदू महिलाओं का महापर्व वट सावित्री व्रत भी रखा जाता है। इस बार वट सावित्री व्रत 26 मई को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं।

यह व्रत नारी शक्ति, समर्पण और प्रेम का प्रतीक माना जाता हैं। ज्योतिषयों के अनुसार, यदि महिलाएं इस दिन वट वृक्ष के नीचे विशेष उपाय करें, तो इससे न केवल पति की प्रगति के रास्ते खुलते हैं, बल्कि घर की आमदनी भी बढ़ सकती है। आइए जानें है इन उपायों के बारे में।

वट सावित्री व्रत पर करें ये आसान उपाय :

सम्बंधित ख़बरें

Mahashivratri पर घर की किस दिशा में करें शिवलिंग की स्थापना? तुरंत पढ़ें कहीं बड़ी गलती न हो जाए

मेरी ये प्रार्थना मान लो, क्या यह आपका आख़िरी मौका है आत्मजागरण का? सुनिए श्री प्रेमानंद जी महाराज की पुकार

महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी? यहां जानिए 5 अचूक उपाय!

जब नकली कृष्ण ने असली श्रीकृष्ण को दी चुनौती, कौन था वासुदेव पौंड्रक और कैसे हुआ उसका अंत?

आर्थिक तंगी से राहत के लिए

अगर, आर्थिक स्थिति नहीं सुधर रही है और कर्ज बढ़ता जा रहा है, तो वट सावित्री व्रत पर माता लक्ष्मी की पूजा करें। इस पूजा में माता लक्ष्मी को पीले रंग की 11 कौड़ियां चढ़ाएं। अगर पीली कौड़ियां नहीं हैं तो सफेद कौड़ियों पर हल्दी लगाकर चढ़ा सकते हैं। इससे कर्ज संबंधित बाधा दूर होती है।

वैवाहिक प्रेम बढ़ाने के लिए

वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं को सौंदर्य और श्रृंगार का सामान भेंट में देना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे वैवाहिक संबंधों में मिठास आती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है। इस दिन कम से कम 11 विवाहित महिलाओं को सुहाग का सामान उपहार स्वरूप देना अत्यंत फलदायी माना गया है।

वैवाहिक जीवन में शांति के लिए

यदि शादीशुदा जीवन में लगातार तनाव बना हुआ है, तो इस दिन वट वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के समय घी का दीपक जलाएं और पति-पत्नी दोनों मिलकर वट वृक्ष की 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ता है।

कार्यों में सफलता पाने के लिए

वट सावित्री व्रत के दिन शनि देव के ‘ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नम:’ इस मंत्र का जाप करते हुए एक मुठ्ठी साबुत उड़द की दाल का दान करनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इससे सभी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

Do these simple remedies on vat savitri vrat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2025 | 06:19 PM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Religion
  • Vat Savitri Vrat Katha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.