Cockroach Control Tips: क्या आप भी कॉकरोच के आतंक से परेशान हैं? अपनाएं ये घरेलू उपाय, कोसों दूर भागेंगे
Cockroach Control Tips Home: अगर घर में कॉकरोचों का आतंक बढ़ गया है, तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर उनसे छुटकारा पाया जा सकता है। जानिए ऐसे असरदार नुस्खे, जो कॉकरोचों को घर से दूर भागते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
किचन कॉकरोच कंट्रोल टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Kitchen Cockroach Control Tips: बारिश का मौसम आते ही कॉकरोच का आंतक बढ़ जाता हैं। किचन, सिंक, स्टोर रूम और बाथरूम जैसी नमी वाली जगहों पर ये काफी ज्यादा देखने के लिए मिलते हैं। अधिकतर लोग इससे काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं।
यूं तो आज के समय में कॉकरोच भगाने के तमाम तरीके बाजार में उपलब्ध हैं। मगर आज हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे, जो बेहद सस्ता और आसान है। यकीनन इसके बारे में ना तो आपने पहले सुना होगा ना ही देखा होगा। आइए जानते है कॉकरोच भगाने के घरेलू उपाय
कॉकरोच को भागने के घरेलू उपाय
-
तेज पत्तों का करें इस्तेमाल
कॉकरोच को भागने के लिए आप तेज पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी को भगाने का काम करता है और साथ ही साथ आपको ज्यादा कुछ करने की भी इसमें जरूरत नहीं। कुछ सूखे तेज पत्तों को हल्का-सा पीस लें और उनका पाउडर आप बना लें और फिर किचन के कोनों, सिंक के नीचे, गैस स्टोव के पीछे और अलमारी के किनारों पर इसका छिड़काव कर दें।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
रात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
-
नीम का तेल या पाउडर करें इस्तेमाल
कॉकरोच को भागने के लिए तेज पत्तों के अलावा, आप नीम का तेल या पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है। नीम एक प्राकृतिक कीटनाशक है। इसे पानी में मिलाकर स्प्रे करें या कोनों में नीम का पाउडर डालें, इससे कॉकरोच दूर भागते है।
-
पुदीने का तेल
कॉकरोच को भागने के लिए पुदीने का तेल भी प्रयोग कर सकते है। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में पानी के साथ पुदीने के तेल की 10-15 बूंदें मिलाएं और इसे कॉकरोच के छिपने की जगहों पर स्प्रे करें।
ये भी पढ़ें- Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड
-
बोरिक एसिड और आटा
कॉकरोच मारने के लिए बोरिक एसिड, थोड़ा सा आटा और चीनी मिलाकर छोटी गोलियां बना लें। इन्हें सिंक, अलमारी और दीवारों के छेदों के पास रखें।
-
कूड़ेदान रोज खाली करें
कुछ लोग कूड़ेदान को भरकर रख देते हैं, जो गंदगी को घर पर पनहा देती है। घर का कचरा लंबे समय तक जमा न रहने दें अगर ऐसा होगा तो घर पर ही रहेगा।
-
रातभर गंदे बर्तन न छोड़ें
गंदगी से ही कॉकरोच घर पर आते हैं अगर आप रातभर गंदे बर्तन ऐसी छोड़ देते हैं, तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती है आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साथ के साथ गंदे बर्तन को आपको धो देना चाहिए।
