Lord Shiva Worship: सावन का पहला सोमवार है बेहद शुभ, शिक्षा और करियर में तरक्की के लिए न भूलें ये अचूक उपाय
Lord Shiva Worship Tips: सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की पूजा और विशेष उपाय करने से शिक्षा, करियर और सफलता के मार्ग प्रशस्त होने की मान्यता है। जानिए कौन-से अचूक उपाय अपनाने चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
शिवपरिवार (सौ.AI)
Sawan Somwar Upay: हर साल की तरह इस बार भी शिवभक्तों को सावन महीने का बड़ा बेस्रबी से इंतजार है। वैसे तो ये पूरा महीना ही शिव भक्ति के लिए खास होता है। लेकिन इसमें आने वाले सोमवार का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है।
सावन महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है और सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ेगा। यहां हम आपको बताएंगे कि सावन के सोमवार में कौन से विशेष उपाय करने से आप शिक्षा और करियर में अपार सफलता पा सकते हैं।
सावन के पहले सोमवार पर जरूर अपनाएं ये खास उपाय
-
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए
सावन के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन व्रत करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की शाम शिव मंदिर में जाकर गाय के शुद्ध घी का दीपक अवश्य जलाएं।
सम्बंधित ख़बरें
एक्सीडेंट या अशुभ घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें, मान्यता है दुर्घटनाएं रहेंगी कोसों दूर
Chaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है भारी
Ekadashi Puja : कब है देवशयनी एकादशी? जानिए श्रीहरि के पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Maa Durga: आज गुप्त नवरात्र की नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, पूरी होगी कामना, माता का मिलेगा आशीर्वाद
-
करियर और व्यापार में सफलता हेतु
करियर और व्यापार में सफलता पाने के लिए सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव को केसर अर्पित करें या गन्ने के रस से उनका अभिषेक करें। मान्यता है कि, ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से करियर और व्यापार में सफलता अवश्य मिलती हैं।
ये भी पढ़ें–एक्सीडेंट या अशुभ घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें, मान्यता है दुर्घटनाएं रहेंगी कोसों दूर
-
स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए
स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध और काले तिल मिलाकर चढ़ाएं तथा महामृत्युंजय मंत्र (ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥) का जाप करें।
-
विवाह संबंधी बाधाओं के लिए
विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए सावन सोमवार पर 108 बेलपत्र पर चंदन से ‘श्री राम’ लिखें। अब ऊं नम: शिवाय मंत्र जाप के साथ एक-एक बेलपत्र शिव जी को अर्पित करते जाएं। ऐसा करने से जल्द अच्छे जीवनसाथी का रिश्ता आ सकता है।
सोमवार व्रत का क्यों इतना है महत्व?
धार्मिक मान्यताओं अनुसार सावन सोमवार व्रत रखने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर किसी की कोई मनोकामना है तो वो भी इस व्रत को रखने से पूर्ण हो जाती है।
