रविवार को किए गए इन उपायों से पारिवारिक जीवन की सुख-समृद्धि से लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का खुलेगा द्वार
रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से निरोगी शरीर और स्वस्थ जीवन का वरदान मिलता है। आइए जानते रविवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
रविवार के दिन करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Raviwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। ऐसे में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से निरोगी शरीर और स्वस्थ जीवन का वरदान मिलता है। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। इस दिन प्रात:काल में उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्य देव के जल जरूर अर्पित करना चाहिए।
ऐसा करने से सभी मनोकामनाओं की शीघ्र पूर्ति होती है। इसके अलावा रविवार के दिन इन खास उपायों को करने से समस्त परेशानियों का समाधान निकल जाता है। तो आइए जानते रविवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।
रविवार के दिन करें ये उपाय :
सम्बंधित ख़बरें
Vastu Tips: झाड़ू से जुड़ी इन 5 गलतियों से हो सकती है आपके घर की लक्ष्मी नाराज, जानिए वास्तु के नियम
Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां और तनाव
Money Plant Vastu Tips: घर में लगा है मनी प्लांट तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी
Vastu Tips For Kitchen: रसोई से जुड़े ये वास्तु नियम दिला सकते हैं सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य
आंखों की समस्या दूर करने के लिए
आंखों की समस्या से बचने के लिए रविवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सुबह के समय तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें चावल मिलाएं और भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें।
जल चढ़ाते समय मन ही मन सूर्य देव की आराधना करें और उनकी कृपा प्राप्त करने की प्रार्थना करें। ऐसा करने से न सिर्फ आंखों की समस्या कम होती है बल्कि आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
सफलता प्राप्ति के लिए
यदि आप अपने कार्यों की सफलता को स्थाई बनाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन मंदिर में बाजार दान करना एक प्रभावशाली उपाय माना जा सकता है। इसके साथ ही भगवान सूर्य को हाथ जोड़कर नमस्कार करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से न केवल कार्यों में सफलता बनी रहती है बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होता है।
बच्चों में कॉन्फिडेंस लेवल बढाने के लिए
अगर, आप अपने बच्चों में कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको अपने बच्चों के हाथ से मंदिर में गुड़ का दान करवाना चाहिए और इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः । मंत्र जप के समय अगर आपके बच्चे भी साथ में हों, तो और भी अच्छा है।
धन-दौलत में बढ़ोतरी के लिए
अगर आप अपनी धन-दौलत में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको बेल के पेड़ के पास जाकर नमस्कार करना चाहिए और उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
करियर में तरक्की के लिए
अगर आप करियर में अपनी तरक्की को लेकर परेशान रहते हैं कि भविष्य में आपके साथ क्या होगा, क्या नहीं होगा, तो इसके लिए रविवार के दिन आपको सूर्य देव को प्रणाम करके उनके इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: । इस प्रकार मंत्र जप करने के बाद फिर से सूर्य भगवान को प्रणाम करें।
