आज साल की अंतिम कालाष्टमी पर कालसर्प दोष और शनि के प्रकोप से मुक्ति के लिए करें ये महा उपाय
Kalashtami Shani Dosh Upay: आज साल 2025 की अंतिम कालाष्टमी है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से कई तरह की मुश्किलों से छुटकारा मिल सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
कालभैरव जयंती पर करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Kalashtami Kaalsarp Dosh Nivaran 2025: आज 11 दिसंबर को साल की आखिरी कालाष्टमी मनाई जा रही है। भगवान शिव के उग्र रूप काल भैरव को समर्पित मासिक कालाष्टमी हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। इस दिन देवों के देव भगवान शिव के रक्षक रूप काल भैरव की पूजा की जाती है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन काल भैरव की पूजा करने से भय यानि डर दूर होता है, बाधाएं खत्म होती हैं, साथ ही हिम्मत और सुरक्षा बढ़ती है। इस बार की कालाष्टमी खास है, क्योंकि यह साल 2025 की अंतिम कालाष्टमी भी है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से कई तरह की मुश्किलों से छुटकारा मिल सकता है।
कालभैरव जयंती पर करें ये उपाय
“भैरव अष्टक” का पाठ करें
ज्योतिषयों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति को भूत-प्रेत, टोने-टोटके या किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव महसूस हो रहा हो, तो काल भैरव की आराधना विशेष रूप से लाभ देती है।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
शास्त्रों में ये कहा गया है कि, इस दिन रात के समय “भैरव अष्टक” का पाठ करना बेहद प्रभावी होता है। इसके साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर और मन दोनों की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
भैरव यंत्र स्थापित करें
कहते है यदि किसी व्यक्ति को हमेशा डर, चिंता, तनाव या अनिद्रा की समस्या होती रहती हो, तो उसे घर की दक्षिण दिशा में भैरव यंत्र स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से डर, चिंता, तनाव या अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
काले कुत्ते को रोटी खिलाए
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार,यदि कोई जातक धन और संपत्ति से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है, तो उसे मंगलवार और शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। कहते है ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।
साल 2025 की अंतिम ‘कालाष्टमी’ आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, मिलेंगी शत्रुओं से मुक्ति
ॐ ह्रीं कालभैरवाय नमः” मंत्र
अगर किसी की कुंडली में कालसर्प दोष, पितृदोष, या शनि से संबंधित कोई कष्ट हो, तो उसे भगवान काल भैरव के मंदिर में नींबू चढ़ाने चाहिए। साथ ही “ॐ ह्रीं कालभैरवाय नमः” मंत्र का 108 बार जप करने से ग्रहों का दुष्प्रभाव कम होता है।
