शनिवार को करें ये चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाएंगे शनि देव
ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें विधि पूर्वक करने से जातक को शनिदेव की कृपा से सफलता प्राप्त हो सकती है और धन लाभ के योग भी बनने लगते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
शनिवार को चुपचाप कर लें ये चमत्कारी उपाय(सौ.सोशल मीडिया)
हिन्दू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। आज शनिवार का दिन सूर्य पुत्र शनिदेव को समर्पित होता है और इस दिन किए गए विशेष उपाय जीवन की कई समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना एक बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काले कुत्ते को रोटी खिलाने से काल भैरव भगवान प्रसन्न होते हैं और इससे जीवन के कई कष्ट दूर होते हैं। इसके अलावा भी शनिवार को ये उपाय करने से भी धन संबंधी सभी बाधाएं दूर हो जाती है। ऐसे में आइए जानते है इस दिन की जाने वाली उपाय
शनिवार को चुपचाप कर लें ये चमत्कारी उपाय
-
काले कुत्ते को रोटी खिलाना
ज्योतिषयों के अनुसार आज शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना बेहद शुभ माना जाता है। जो लोग आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए काले कुत्ते को रोटी खिलान वरदान साबित हो सकता है। यह उपाय विशेष रूप से कर्जे से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Skin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार
Monsoon Snake: बारिश में बढ़ गया है सांपों का खतरा? घर के आसपास लगाएं ये पौधे, कम हो सकता है आने का जोखिम
Tulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं इसके खास संकेत
इसके अलावा, जो दंपति संतान सुख की कामना कर रहे हैं, उनके लिए भी यह उपाय फलदायी माना जाता है। शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और बुरी नजर से भी बचाव होता है।
-
शनि चालीसा का पाठ
कहते है शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शांत मन से विधि पूर्वक शनि चालीसा का पाठ करने से जातक के जीवन से दरिद्रता दूर हो जाती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।
नियमित रूप से हर शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो एक के बाद एक मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
शनि चालीसा के नियमित पाठ से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और कार्यों में आ रही बाधाओं से निजात मिलता है। इससे जीवन में सफलता प्राप्त करने के नए मार्ग खुलते हैं।
अमरनाथ यात्रा से घर लौटते हुए जरूर लाएं ये चीजें, धन-धान्य का भरा रहेगा भंडार
-
सरसों के तेल का दीपक जलाना
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाना एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपाय है। सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग भी डाल दें। यही काम सूर्यास्त के समय पीपल के वृक्ष के नीचे भी करना चाहिए।
